ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बेऊर जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई, दरभंगा ब्लास्ट के आरोपियों पर सख्त पहरा

PATNA : बेऊर जेल के एनआईए वार्ड में संदिग्ध कफील को कड़ी निगरानी में रखा गया है. उसकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के लिए एनआईए वार्ड में पहरा सख्त कर दिया गया है. इसके लिए 3-

बेऊर जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई, दरभंगा ब्लास्ट के आरोपियों पर सख्त पहरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बेऊर जेल के एनआईए वार्ड में संदिग्ध कफील को कड़ी निगरानी में रखा गया है. उसकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के लिए एनआईए वार्ड में पहरा सख्त कर दिया गया है. इसके लिए 3-3 शिफ्टों में चार-चार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी. 


कफील का पूरा वार्ड सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है. ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का कड़ा निर्देश दिया गया है. उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि सुरक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


दरअसल, दरभंगा पार्सल ब्लास्ट के मामले में एनआईए की ओर से शामली के कफील को गिरफ्तार किया गया है. एनआईए के विशेष कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया. जेल में दाखिल होने के बाद उसे जेल के एनआईए वार्ड में रखा गया है. आरोपित के मामले की जांच जारी है. 


ऐसे में आरोपित कफील द्वारा जेल में रहते हुए ऐसी कोई हरकत ना की जा सके, जिससे जेल की सुरक्षा पर असर पड़ेगा. इसके दृष्टिगत उसके वार्ड की विशेष निगरानी की जा रही है. एनआईए की विशेष कोर्ट में सिर्फ कफील ही है. जबकि इसी मामले में उसके साथ पकड़ा गया सलीम अभी जेल के अस्पताल में इलाजरत है.