ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

DM taken action on BEO : बेतिया में 9 प्रखंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई, डीएम के आदेश की अनदेखी पर हुई कारवाई

DM taken action on BEO : बेतिया जिले में नौ प्रखंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से 12 हजार से अधिक शिक्षकों का वेतन रुका है।इसको लेकर डीएम ने कारवाई की है |

बेतिया, शिक्षा विभाग, प्रखंड शिक्षा अधिकारी, वेतन रोक, शिक्षक डेटा, विधानसभा चुनाव, लापरवाही, Betia, Education Department, Block Education Officer, Salary Stoppage, Teacher Data, Assembly Election, Ne
BEO पर DM ने की कारवाई
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

DM taken action on BEO : आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए शिक्षकों का डेटा तैयार करने में नौ प्रखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की लापरवाही सामने आई है। जिला पदाधिकारी (DM) दिनेश कुमार राय के 15 अप्रैल के सख्त आदेश के बावजूद ये अधिकारी आवश्यक सूची जिला निर्वाचन कोषांग को समय पर नहीं दे सके। इसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीष कुमार सिंह ने इन नौ बीईओ के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है और स्पष्टीकरण भी मांगा है।


इस लापरवाही के कारण बेतिया जिले में लगभग 12 हजार शिक्षकों का अप्रैल महीने का वेतन भुगतान प्रभावित हुआ है। डीएम ने शिक्षक-शिक्षिकाओं की अद्यतन विवरणी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे ताकि विधानसभा चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी हो सकें।


जिला शिक्षा अधिकारी ने चनपटिया, लौरिया, मैनाटांड़, मझौलिया, नरकटियागंज, सिकटा, ठाकरहां, योगापट्टी और नौतन के बीईओ को कर्तव्यहीनता में दोषी मानते हुए कार्रवाई की है। इन अधिकारियों को न केवल वेतन रोक का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि उन्हें जिला निर्वाचन कोषांग को अपडेटेड डेटा और एनओसी उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्पष्टीकरण भी देना होगा।


जिला शिक्षा कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि इस लापरवाही से चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आई है और विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। आगामी समय में ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।