ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

बिहार में ये क्या हो रहा है? अपने सम्मान समारोह में जूते-चप्पल की माला लेकर खड़े हो गये मंत्री जी, कहा-मुझे फूलों का हार नहीं ये पहनाओ

BIHAR NEWS : बिहार के एक पूर्व मंत्री का वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें वे लोगों से खुद को जूते-चप्पल का हार पहनाने को कह रहे हैं. ये मामला बेतिया का है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

BIHAR NEWS
पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के बेतिया में हुआ ये वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों ने एक नेता को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया था. लेकिन नेताजी ने अजब खेला कर दिया. जिन्हें सम्मानित किया जाना था वे मंच पर जूते-चप्पल की माला लेकर खड़े हो गए. उसके बाद लोगों से कहने लगे-मुझे ये ही पहना दो. 


सम्मान समारोह में हुए इस वाकये का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन बेतिया और आस-पास के इलाके में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. विस्तार से समझिये मामला क्या है?




ऐसे हुआ वाकया

ये मामला बिहार के पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद का है. वे पिछली नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे. बेतिया के सिकटा में बैशखवा हाई स्कूल परिसर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें मुख्य अतिथि खुर्शीद फिरोज अहमद को सिक्के से तौलने का प्लान था. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री के पहुंचते ही उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. 



नेता जी ने निकाल ली जूते की माला


स्वागत के बाद पूर्व मंत्री खुर्शीद अहमद को सिक्कों से तौला गया और उन्हे भाषण देने का आमंत्रण दिया गय़ा. भाषण देते हुए खुर्शीद फिरोज अहमद ने कहा कि मैंने बेटा और भाई बनकर इस क्षेत्र की सेवा की है और आप सभी लोगों के आशीर्वाद से ही मंत्री भी रहा हूं. अब फिर से चुनाव आ रहा है और जीत मेरे अकेले चुनाव लड़ने से नहीं होगा. 


पूर्व मंत्री अपने भाषण में लोगों से समर्थन मांगते-मांगते अचानक से पीछे की ओर मुड़े और साथ लेकर आये कार्टन को खोला. उस कार्टन जूते-चप्पल का हार रखा था. नेता जी ने उस हाल को बाहर निकाला और हाथ में उठा लिया. पूर्व मंत्री के हाथ में जूते-चप्पल का हार देखकर लोग दंग रह गये.


हाथों में जूते-चप्पल की माला लेकर पूर्व मंत्री फिर से भाषण देने लगे. उन्होंने लोगों से कहा कि अगर मैंने इस क्षेत्र का विकास किया है,तो आप लोग मुझे सिक्के से तौलिये. अगर मैंने काम नहीं किया है तो मुझे चप्पल-जूते से स्वागत कर वापस लौटा दीजिए. लेकिन मुझे मदद का झूठा आश्वासन मत दीजिये. 


हालांकि लोगों ने उन्हें समर्थन करने का भरोसा दिलाकर जूते-चप्पल के हार को वापस रखवाया. पूर्व खुर्शीद आलम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चायें हो रही हैं.