ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेगूसराय के लिए दिल्ली में गलियों की खाक छान रहे हैं गिरिराज सिंह, चार दिनों से सुबह से रात तक हर दरवाजे पर दे रहे दस्तक

DELHI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पिछले चार दिनों से दिल्ली की गलियों की खाक छान रहे हैं. रिठाला इलाके के बिहारियों के हर घर पर वे दस्तक दे रहे हैं. बात उनके संसदीय क्षेत्र बेगू

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पिछले चार दिनों से दिल्ली की गलियों की खाक छान रहे हैं. रिठाला इलाके के बिहारियों के हर घर पर वे दस्तक दे रहे हैं. बात उनके संसदीय क्षेत्र बेगूसराय की है. गिरिराज सिंह ने इसके लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है.


रिठाला में जम गये हैं गिरिराज सिंह
दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव में रिठाला विधानसभा क्षेत्र के चुनाव को गिरिराज सिंह ने अपनी इज्जत का सवाल बना लिया है. इस विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार मनीष चौधरी मूलतः बेगूसराय के निवासी हैं. मनीष चौधरी 2017 में हुए दिल्ली नगर निगम के चुनाव में पार्षद चुने गये थे. इस दफे पार्टी ने उन्हें विधानसभा का टिकट दिया है. रिठाला विधानसभा क्षेत्र में बिहारी वोटरों की तादाद अच्छी खासी है. लिहाजा पार्टी ने बिहारी उम्मीदवार पर दांव लगाया है.

बेगूसराय के लिए दिल्ली में गलियों की खाक छान रहे हैं गिरिराज सिंह, चार दिनों से सुबह से रात तक हर दरवाजे पर दे रहे दस्तक


बीजेपी ने गिरिराज सिंह को किसी खास विधानसभा क्षेत्र का प्रभार नहीं सौंपा है. उन्हें पूरी दिल्ली में बिहारी बहुल इलाके में दौरा करने को कहा गया है. लेकिन गिरिराज सिंह ने रिठाला के चुनाव को अपनी इज्जत का सवाल बना लिया है. मामला उनके संसदीय क्षेत्र से जुड़ा है. गिरिराज सिंह के करीबी लोग बताते हैं कि लोकसभा के पिछले चुनाव में मनीष चौधरी ने बेगूसराय में गिरिराज सिंह के लिए जी तोड़ मेहनत किया था. गिरिराज सिंह उसका भी कर्ज उतार रहे हैं.

गिरिराज का डोर टू डोर प्रचार
पिछले चार दिनों से गिरिराज सिंह रिठाला विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर कैंपेन चला रहे हैं. अहले सुबह गिरिराज की मुहिम चालू हो जाती है जो रात तक जारी रहती है. उनकी कोशिशों से आज रिठाला इलाके में गृह मंत्री अमित शाह की भी सभा हुई. अमित शाह की आज हुई सभा के बाद बीजेपी के पक्ष में वोटरों की गोलबंदी होने की उम्मीद जतायी जा रही है. हालांकि पिछले चुनाव में यहां आम आदमी पार्टी का विधायक चुना गया था. आप ने अपने सीटिंग विधायक को ही फिर से मैदान में उतारा है.

बेगूसराय के लिए दिल्ली में गलियों की खाक छान रहे हैं गिरिराज सिंह, चार दिनों से सुबह से रात तक हर दरवाजे पर दे रहे दस्तक

टैग्स