ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

CDPO Suspended : आंगन एप में लापरवाही CDPO को पड़ा महंगा, विधानसभा में MLA ने उठाया था सवाल

CDPO Suspended : आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं सहायिकाओं की उपस्थिति आंगन एप पर ससमय अपलोड नहीं करने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है, इस मामले में CDPO को निलंबित कर दिया गया है

 CDPO Suspended
CDPO Suspended
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

CDPO Suspended : बेगूसराय के खोदावंदपुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी यानी CDPO को सस्पेंड कर दिया गया है। इन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं सहायिकाओं की उपस्थिति आंगन एप पर ससमय अपलोड नहीं करना काफी महंगा पड़ गया। CDPO से इसको लेकर पहले स्पष्टीकरण मांगा गया। लेकिन, उचित जवाब नहीं दिए जाने की वजह से अब इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, वरीय अधिकारियों द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का समुचित जवाब नहीं देने के आरोप में खोदावंदपुर की सीडीपीओ व छौड़ाही प्रखण्ड की प्रभारी सीडीपीओ डॉ. दर्शना कुमारी पर यह कार्रवाई की गई है। सीडीपीओ पर जनवरी 2024 से जून 2024 तक सेविकाओं व सहायिकाओं की उपस्थिति विवरणी आंगन एप पर अपलोड करने में लापरवाही बरतने का आरोप है।


 वरीय अधिकारी द्वारा निलंबन से सम्बंधित निर्गत पत्र में बताया गया है कि सीडीपीओ की लापरवाही का मुद्दा स्थानीय विधायक राजबंसी महतो द्वारा विधान सभा में 27 फरवरी 2024 को उठाया गया था। इसके बाद विधायक द्वारा उठाए गए इस मुद्दे की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई थी। इसके बाद यह एक्शन हुआ है। 


इधर, डीपीओ ने इस मुद्दे को लेकर सीडीपीओ से जवाब तलब किया था। मूल तथ्यों को छिपाकर सीडीपीओ ने असंतोषजनक जवाब डीपीओ कार्यालय को सौंपा था। सीडीपीओ के इस क्रियाकलाप को लेकर समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित करने का निर्णय लेने की बात भी कही है।