ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बारिश के बीच जलजमाव का जायजा लेने निकले नीतीश, अधिकारियों का पूरा जत्था है साथ

PATNA : बीती रात से हो रही पटना में लगातार बारिश के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जलजमाव वाले इलाकों का जायजा लेने निकल गए हैं. मुख्यमंत्री के साथ सरकार के अधिकारियों का बड़ा जत्था भ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बीती रात से हो रही पटना में लगातार बारिश के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जलजमाव वाले इलाकों का जायजा लेने निकल गए हैं. मुख्यमंत्री के साथ सरकार के अधिकारियों का बड़ा जत्था भी निकला है. मुख्यमंत्री लगातार पटना के तमाम बड़े संप हाउस और नालों का जायजा ले रहे हैं. लगातार हो रही बारिश के बीच आनन-फानन में मुख्यमंत्री ने निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया और अब वह पटना के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे हैं.सबसे पहले सीएम पटना के पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स  पहुंचे, जहां उन्होंने इंडोर स्टेडियम में बने कोविड केयर अस्पताल का निरीक्षण किया.

मुख्यमंत्री लगभग आधा दर्जन जगहों पर संप हाउस  और ड्रेनेज सिस्टम का मुआयना करेंगे. सीएम पाटलिपुत्र कांपलेक्स के अलावे योगीपुर संप हाउस, पहाड़ी ड्रेनेज के अलावे बादशाही पइन, बस टर्मिनल, बैरिया, गांधी सेतु इलाके का निरीक्षण करेंगे. 

बता दें कि बीते साल पटना में जल प्रलय के बाद सरकार ने लगातार राजधानी को जल जमाव से बचाने के लिए नीति बनाई थी, लेकिन अब तक उस पर काम पूरा नहीं हो सका है. बीती रात से हुई लगातार बारिश के बाद पटना के ज्यादातर मोहल्लों में जल जमाव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए अब खुद मुख्यमंत्री जमीन पर उतरने वाले हैं. मुख्यमंत्री इस निरीक्षण के दौरान सभी जगहों पर जाएंगे और संप हाउस परिचालन, ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का भी जायजा लेंगे. उनके साथ राज्य के अधिकारी और नगर विकास विभाग के साथ-साथ बुडको के अधिकारी, पटना नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.



टैग्स