ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बड़ी खबर : 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 5 डीएसपी का भी ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट..

PATNA : बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से इस वक्त की एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शाम 2 आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड किए जाने के बाद सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादल

बड़ी खबर : 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 5 डीएसपी का भी ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से इस वक्त की एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शाम 2 आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड किए जाने के बाद सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। साथ ही साथ डीएसपी स्तर के 5 अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। इससे जुड़ी अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है।


पूर्णिया के एसपी रहे दयाशंकर को आज शाम सस्पेंड किया गया था उनकी जगह अब आमिर जावेद को पूर्णिया का नया एसपी बनाया गया है। आमिर जावेद 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल रेल पुलिस अधीक्षक के जमालपुर के पद पर तैनात थे।


उनकी जगह अब संजय भारती रेल पुलिस अधीक्षक के जमालपुर का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। सरकार ने 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी एमआर नायक को मगध क्षेत्र का नया आईजी बनाया है। इसके अलावे 1998 बैच की आईपीएस अधिकारी केएस अनुपम को विशेष सचिव गृह विभाग के पद पर तैनात किया गया है। वे 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की जगह लेंगी। विकास वैभव को सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक सह समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा पटना के पद पर तैनात किया है।


गया आईजी के पद पर तैनात विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक हेड क्वार्टर पटना के पद पर तैनात किया गया है। उनके पास पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी गणेश कुमार को पुलिस महा निरीक्षक के तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु पटना के पद पर तैनात किया गया है। उनके पास पुलिस महानिरीक्षक आधुनिकीकरण का भी अतिरिक्त प्रभार होगा।



बड़ी खबर : 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 5 डीएसपी का भी ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट..

बड़ी खबर : 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 5 डीएसपी का भी ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट..

टैग्स