ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

PMCH के शताब्दी समारोह से पहले भोज, स्वास्थ्य मंत्री ने देशभर से आए चिकित्सकों का किया सम्मान

इस समारोह में राज्य में कार्यरत डॉक्टरों के अलावे देश और विदेशों से भी भारी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र शामिल होने के लिए पटना आ चुके हैं। PMCH के शताब्दी समारोह से पहले पटना के होटल मौर्या में रात्रि भोज का आयोजन हुआ।

BIHAR
PMCH का शताब्दी समारोह
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

 PATNA: PMCH के शताब्दी समारोह 25 फरवरी यानि कल है। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना आ रही है। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस समारोह में राज्य में कार्यरत डॉक्टरों के अलावे देश और विदेशों से भी भारी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र शामिल होने के लिए पटना आ चुके हैं। PMCH के शताब्दी समारोह से पहले पटना के होटल मौर्या में रात्रि भोज का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने देशभर से आए चिकित्सकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल पीएमसीएच होगा। इससे बिहारियों का सम्मान बढ़ेगा। वही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य के चिकित्सकों ने देश और दुनिया में बिहार का मान बढ़ाया है। 


पटना मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के शताब्दी समारोह में देश व दुनिया से आए चिकित्सकों के सम्मान में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की ओर से होटल मौर्या में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहें। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सभी आगंतुक चिकित्सकों का स्वागत किया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आप सभी चिकित्सकों ने पीएमसीएच के साथ - साथ बिहार का भी मान वैश्विक पटल पर बढाया है। आप सभी ने स्वास्थ्य़ के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवा देकर एक विशिष्ट पहचान बनायी है। आपकी कार्य कुशलता के बदौलत बिहार की ख्याति देश और दुनिया में बढी है।


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इस साल 2025 में पीएमसीएच सौ साल का हो गया। कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय प्रवास पर कल 25 फरवरी को बिहार आ रही हैं। शताब्दी समारोह में राज्य में कार्यरत चिकित्सकों के अलावा देश एवं विदेशों से काफी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र शामिल हो रहे हैं। जो हर्ष की बात है। यहां से मेडिकल की डिग्री लेकर छात्र पूरी दुनिया में कार्यरत हैं। पीएमसीएच को देश में सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में विकसित किया जा रहा है। 


मंगल पांडेय ने कहा कि पीएमसीएच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल होने जा रहा है। 5,540 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे इस विश्वस्तरीय अस्पताल में मरीजों के लिए 5,462 बेड की सुविधा होगी। वहीं इस अस्पताल के छत पर एक हेलीपैड का प्रावधान किया गया है, जहां एयर एम्बुलेंस उतर सकती है। यह अस्पताल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में अपनी विश्व स्तरीय सुविधाओं से बदलते बिहार की तस्वीर बयां करने जा रही है।


 इस अस्पताल का अतिशीघ्र उद्घाटन कर दिया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव व विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य सचिव श्री मनोज सिंह, कार्यपालक निदेशक श्री सुहर्ष भगत, आयुष्मान भारत के सीईओ श्री शशांक शेखर, स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव श्री अमिताभ सिंह समेत कई वरीय चिकित्सक मौजूद रहें।

टैग्स