ब्रेकिंग
पटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिस

बांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ी

पटना के एएन कॉलेज में जारी बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के सातवें राउंड में जन सुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। उनकी बढ़त के बाद समर्थकों ने 'जय बिहार' के नारे लगाए, जबकि आरजेडी और बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बिहार न्यूज
जन सुराज कार्यालय में खुशी का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बांकीपुर उपचुनाव के मतगणना का काम पटना के एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से जारी है। सातवें राउंड में जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। मतगणना के बीच राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है।आरजेडी और बीजेपी इन दोनों कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। 



सातवें राउंड के नतीजे सामने आने के बाद जन सुराज के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। काउंटिंग सेंटर के बाहर और जन सुराज के दफ्तर में प्रशांत किशोर के आगे चलने की खबर से समर्थक खुशी से झुमने लगे और जय बिहार का नारा लगाने लगे। जन सुराज के दफ्तर में मिठाईयां रखी गयी है। जैसे ही जीत का ऐलान होगा लोग प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज के जीत का जश्न मनाएंगे। प्रशांत किशोर के कार्यकर्ता इतने खुश हैं कि इन लोगों ने होली और दीवाली मनाने का पूरा इंतजाम कर रखा है। 


सातवेंं राउंड की काउंटिंग में जन सुराज भाजपा से 4007 वोट से आगे चल रही है। जन सुराज पार्टी — 13,500 वोट, भारतीय जनता पार्टी — 9,493 वोट और राष्ट्रीय जनता दल — 2,506 वोट मिले हैं। 

टैग्स