ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

बांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोप

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बाद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भाजपा पर निष्पक्ष मतदान में बाधा, हिंसा और धांधली जैसे आरोप लगाए। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

बिहार न्यूज
3 अगस्त को बांकीपुर विधायक के नाम का ऐलान
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:बिहार के पटना जिला स्थित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हंगामे के बीच संपन्न हो गया है। बांकीपुर उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी। 3 अगस्त को मतों की गिनती के बाद नतीजे सामने आएंगे। कौन बांकीपुर का विधायक बनेगा यह उसी दिन पता चलेगा। लेकिन चुनाव के समापन के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। 


अधिकतर सर्वे में बांकीपुर से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत का अनुमान लगाया गया है। बांकीपुर उपचुनाव के समापन के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिटिया रोहिणी आचार्य का ट्वीट सामने आया है। उपचुनाव के दौरान हुए मारपीट और हंगामे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर हमला बोला है। कहा कि चुनाव जीतने के लिए बीजेपी हर गलत हथकंडा अपनाती है। 


रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा कि "मतदान के दौरान विरोधी दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट , निष्पक्ष मतदान का प्रयास कर रहे विरोधी दल के कार्यकर्ताओं - समर्थकों - पोलिंग एजेंट्स को अपने गुंडों की मदद से रोकना  , सरकारी मशीनरी - पुलिस व् सुरक्षा बल की मदद से विरोध के संभावित मतदाताओं को मतदान केंद्र तक नहीं पहुँचने देना , बूथ पर कब्ज़ा करना , चुनाव आयोग की मदद से मतदान की गति - प्रक्रिया  को ईवीएम में खराबी के बहाने धीमा व् बंद करा देना, वैसे तमाम गलत हथकंडे हैं , जिनका खुलेआम इस्तेमाल पहले भी करती आयी है बीजेपी और आज भी बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जमकर किया..


रोहिणी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में , जब मैं खुद सारण से प्रत्याशी थी , तो मैंने बीजेपी को इन गैरकानूनी तौर - तरीकों का इस्तेमाल करते देखा है , मतदान केंद्र पर जारी धांधली पर आपत्ति करने के दौरान छपरा शहर के एक बूथ पर तो मुझ पर भी बीजेपी के गुंडों के द्वारा हमला करने , मेरी हत्या करने की कोशिश की गयी थी , मुझे भद्दी - गंदी गालियां दी गयीं थीं , रोड़े - पत्थर फेंके गए थे और हद तो तब हो गयी थी जब मतदान के ठीक एक दिन बाद बीजेपी के द्वारा भेजे गए गुंडों के द्वारा मेरे एक युवा साथी - कार्यकर्त्ता चंदन यादव की गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी गयी थी..


 और गुंडागर्दी की हद तो तब हो गयी थी जब हत्या के बाद सारण के वर्त्तमान व् तत्कालीन सांसद ने हत्या - गोलीबारी को ऑन - कैमरा जायज ठहराया  था .. आज तक हत्यारे की गिरफ़्तारी तक नहीं हुई है , उल्टे मृतक चंदन के परिवार वालों और मेरे समर्थकों को ये कह कर डराया जाता है कि " गोलियां चलती रहीं हैं और आगे भी चलती रहेंगीं "  "लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि होता है , मगर  इससे बीजेपी का कभी कोई सरोकार नहीं रहा है " कुछ महीने पहले बंगाल में और आज बांकीपुर में इसका मुजाहिरा एक दफा फिर से बीजेपी ने कर दिया है ..