ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले, जो जमानत बचाने के लिए जरूरी 16.67% वोट से काफी कम हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में वह इसी सीट पर दूसरे स्थान पर रही थीं।

बिहार न्यूज
बांकीपुर में जन सुराज की बड़ी जीत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले इस चर्चित सीट पर पीके ने बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19324 वोट से हरा दिया। 


प्रशांत किशोर को कुल 64151 वोट मिले हैं, जबकि नीरज कुमार को 44827 वोट मिले हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता इस उपचुनाव में तीसरे स्थान पर रही हैं। उन्हें 14273 वोट मिले हैं। लेकिन चुनाव के नियमों के मुताबिक, किसी भी प्रत्याशी को अपनी जमानत राशि बचाने के लिए कुल पड़े वैध मतों का कम से कम छठा हिस्सा यानी 16.67% वोट पाना जरूरी होता है। इससे कम वोट मिलने के बाद जमानत जब्त मानी जाती है। रेखा गुप्ता को 10.95 % वोट मिले हैं। इनके साथ-साथ 23 अन्य उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गयी। 


बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव में कुल 1,30,313 वोट पड़े। जिसमें जमानत बचाने के लिए 21,719 वोट होना जरूरी है। लेकिन आरजेडी की रेखा कुमारी को सिर्फ 14,273 वोट मिले हैं। जो जरूरी आंकड़े से काफी कम है। इसलिए रेखा कुमारी की जमानत जब्त हो गयी है। गौरतलब है कि रेखा कुमारी 2025 के विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर थी, लेकिन इस बार के उपचुनाव वो तीसरे स्थान पर चली गयी। 



क्योंकि आरजेडी की रेखा कुमारी जरूरी आंकड़े से काफी पीछे रह गईं, इसलिए उनकी जमानत जब्त हो गई। गौर करने वाली बात यह भी है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा कुमारी बांकीपुर सीट पर दूसरे स्थान पर रही थीं। 2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता को 46 हजार 363 वोट मिले थे, लेकिन इस बार के उपचुनाव में उन्हें 14273 वोट बांकीपुर की जनता ने दिये।