ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

बांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला

पटना के एएन कॉलेज में जारी बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के 19वें राउंड में जन सुराज के प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा से 11,289 वोटों से आगे हैं। बढ़त के बीच तेज प्रताप यादव ने बीजेपी और नितिन नबीन पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला।

बिहार न्यूज
तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:बांकीपुर सीट की मतगणना आधी पूरी हो चुकी है, जन सुराज पार्टी  के कैंडिडेट प्रशांत किशोर जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है। पटना के एएन कॉलेज में चल रहे मतणना के 19 वें राउंड में प्रशांत किशोर की पार्टी बीजेपी के नीरज सिन्हा से 11289 वोट से आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को 38201 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज सिन्हा को 26912 वोट मिले हैं। जन सुराज के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमारे नेता प्रशांत किशोर भारी मतों से जीत रहे हैं। भाजपा दूसरे और राजद तीसरे स्थान पर है। 19वें राउंड की वोटिंग के बाद जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान सामने आया है। 


तेज प्रताप यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद एवं बांकीपुर के पूर्व विधायक नितिन नबीन की एआई तस्वीर शेयर करते हुए हमला बोला। तेज प्रताप यादव ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा से बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है। भाजपा को यहां प्रचंड हार का सामना करना पड़ा। 


तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी भी अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाए। यह परिणाम बताता है कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है। अब यह चर्चा तेज है कि बांकीपुर से शुरू हुआ यह संदेश पूरे बिहार की राजनीति पर भी असर डाल सकता है।


प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। काउंटिंग सेंटर के बाहर और पार्टी कार्यालय में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जन सुराज के समर्थकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। 


बता दें कि नितिन नबीन के राज्यसभा जाने और बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधानसभा खाली हुई थी। बांकीपुर में विधायक का पद खाली था। बांकीपुर में उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को संपन्न हुआ और आज 03 अगस्त को पटना के एएन कॉलेज में मतों की गिनती हो रही है। इस हाई-प्रोफाइल उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और करीब 1.30 लाख मतों की गणना की जा रही है। 


पटना के एएन कॉलेज में मतगणना 14 टेबलों पर 31 राउंड में पूरी की जाएगी। अभी तक आधा राउंड पूरा हो चुका है, जिसमें प्रशांत किशोर बढ़त बनाये हुए हैं। प्रत्येक राउंड के बाद निर्वाचन पदाधिकारी आधिकारिक आंकड़े जारी कर रहे हैं। काउंटिंग को लेकर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एएन कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वही आरजेडी और बीजेपी कार्यालय की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।