ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

Bankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछे

पटना के एएन कॉलेज में जारी बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के 10वें राउंड में जन सुराज के प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से 6011 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस बढ़त ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bankipur Bypoll:पटना की बहुचर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना जारी है। पटना के एएन कॉलेज में मतों की गिनती जारी है। दसवें राउंड के बाद भी जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।


बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के बीच दसवें राउंड के बाद भी जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर ने भाजपा के मजबूत किले को ध्वस्त करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 


ताजा आंकड़ों के अनुसार, दसवें राउंड तक प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से 6011 मतो से आगे चल रहे हैं। जन सुराज पार्टी — 19,989 वोट, भाजपा — 13,785 वोट और  राजद — 2,898 वोट मिले हैं। 



बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत राजनीतिक किला रही है। ऐसे में शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त ने बिहार की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस बात पर है कि क्या जन सुराज इस बढ़त को अंतिम परिणाम तक कायम रख पाएगा या भाजपा अपने पारंपरिक वोट बैंक के सहारे मुकाबले में वापसी करेगी।


बता दें कि नितिन नबीन के राज्यसभा जाने और बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधानसभा खाली हुई थी। बांकीपुर में विधायक का पद खाली था। बांकीपुर में उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को संपन्न हुआ और आज 03 अगस्त को पटना के एएन कॉलेज में मतों की गिनती हो रही है। इस हाई-प्रोफाइल उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और करीब 1.30 लाख मतों की गणना की जा रही है। 


पटना के एएन कॉलेज में मतगणना 14 टेबलों पर 31 राउंड में पूरी की जा रही है। प्रत्येक राउंड के बाद निर्वाचन पदाधिकारी आधिकारिक आंकड़े जारी कर रहे हैं। काउंटिंग को लेकर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एएन कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वही आरजेडी और बीजेपी कार्यालय की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।


टैग्स