ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बांग्लादेश में सनातनियों पर हो रहे अत्याचार पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने जताई गहरी नाराजगी, बोले- एक रहेंगे तभी सेफ रहेंगे

PATNA: पटना प्रवास पर आए देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि बांग्लादेश में सनातनियों के साथ जो कुकृत्य हो रहा है उससे पूरी दुनिया में हिंदू आहत हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कह

बांग्लादेश में सनातनियों पर हो रहे अत्याचार पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने जताई गहरी नाराजगी, बोले- एक रहेंगे तभी सेफ रहेंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना प्रवास पर आए देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि बांग्लादेश में सनातनियों के साथ जो कुकृत्य हो रहा है उससे पूरी दुनिया में हिंदू आहत हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि भारत वह देश है जहां कसाब जैसे आतंकवादी के लिए मध्य रात्रि देश के सर्वोच्च न्यायालय को खुलवाया गया था, आज बांग्लादेश में एक हिंदू संत को वकील नहीं मिला रहा है।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज वह लोग बांग्लादेश की घटना पर चुप क्यों हैं जिन्होंने कसाब के लिए रात में कोर्ट खुलवाया था। सनातनियों को एक रहने की आवश्यकता नहीं तो हम सेफ़ नहीं रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समर्थवान नेता हैं मुझे विश्वास है की वह जरूर कुछ करेंगे।


उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर इस देश में सनातनियों को टारगेट किया जा गया है अब हम सबको एक होना होगा। जाति-धर्म के नाम पर लोगों के बहकावे में नहीं आना है। हमारे देश में तो आतंकवादियों को वकील मिल जाते हैं परंतु बांग्लादेश में एक अल्पसंख्यक हिंदू को अपना पक्ष रखने के लिए वकील नहीं मिल रहा है।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत की युवा पीढ़ी को भी गंभीरता से सभी विषयों को समझकर राष्ट्र के उत्थान हेतु आगे आना होगा।

टैग्स