ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बनारस पहुंचे मंत्री मुकेश सहनी को एयरपोर्ट से बाहर आने की इजाजत नहीं, वीआईपी बोली.. यूपी पुलिस ने कर रखा है नजरबंद

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले अपनी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर फूलन देवी का शहादत दिवस मनाने बनारस पहुंचे वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सैनी को एयरपोर्ट से बाहर आने की इजाजत

बनारस पहुंचे मंत्री मुकेश सहनी को एयरपोर्ट से बाहर आने की इजाजत नहीं, वीआईपी बोली.. यूपी पुलिस ने कर रखा है नजरबंद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले अपनी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर फूलन देवी का शहादत दिवस मनाने बनारस पहुंचे वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सैनी को एयरपोर्ट से बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई है. इस वक्त जो ताजा खबर बनारस से आ रही है, उसके मुताबिक मुकेश साहनी शहादत दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने लगभग 2:30 बजे बनारस पहुंच चुके थे. लेकिन एयरपोर्ट से उन्हें बाहर नहीं आने दिया गया. 


विकासशील इंसान पार्टी क्या आरोप है कि यूपी पुलिस मुकेश सहनी को एयरपोर्ट पर ही रोके रखना चाहती है. उन्हें एयरपोर्ट पर नजरबंद किया गया है और पुलिस के अधिकारी इस बात का दबाव बना रहे हैं कि मुकेश सहनी वापस लौट जाएं. 


ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तप्रदेश पुलिस की पुलिस ने वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है. कार्यक्रम में जाने से पहले ही उनकी गिरफ़्तारी हुई है. गौरतलब हो कि योगी सरकार मुकेश सहनी की वीआईपी को शहादत दिवस मनाने और फूलन देवी की प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं दी है. बनारस के जिस होटल में मुकेश सहनी की पार्टी के नेता ठहरे हुए हैं, उन्हें वहीं पर नजरबंद कर दिया गया है. 


बनारस पहुंचे मंत्री मुकेश सहनी को एयरपोर्ट से बाहर आने की इजाजत नहीं, वीआईपी बोली.. यूपी पुलिस ने कर रखा है नजरबंद


पुलिस के अधिकारियों ने वीआईपी के नेताओं को स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि उन्हें फूलन देवी की प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. वीआईपी प्रवक्ता ने कहा है कि एक तो प्रशासन ने उन्हें शहादत दिवस मनाने की इजाजत नहीं थी और दूसरे अब होटल में ही वीआईपी के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है.