ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Train Accident : बाल-बाल बची इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस, ट्रैक पर पत्थर रख पलटाने की थी साजिश

PATNA : देश के अंदर पिछले कुछ दिनों से रेल हादसे से जुड़ी खबरों में इजाफा देखने को मिला है। अब यह देखने को मिल रहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन को पलटाने की कोशिश की जा रह

Bihar Train Accident : बाल-बाल बची इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस, ट्रैक पर पत्थर रख पलटाने की थी साजिश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के अंदर पिछले कुछ दिनों से रेल हादसे से जुड़ी खबरों में इजाफा देखने को मिला है। अब यह देखने को मिल रहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन को पलटाने की कोशिश की जा रहा है। अब एक ऐसा ही मामला बिहार से निकल कर सामने आया है। जहां पटना-गया रेलखंड पर मखदुमपुर और बेला स्टेशन के बीच बड़ा हादसा हुआ। 


जानकारी के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा नेयामतपुर हाल्ट के समीप पटरी पर बड़ा पत्थर रखकर इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई जो विफल हो गई। लोको पायलट ने समय रहते पत्थर देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ट्रेन के लोको पायलट की समय रहते पत्थर पर नजर पड़ गई और उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। जीआरपी (राजकीय रेल पुलिस) थाना प्रभारी दीपनारायण यादव ने बताया कि किसी असामाजिक तत्व ने पटरी पर पत्थर रख दिया था। इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना जीआरपी थाना को दी। पुलिस मौके पर पर पहुंची और पटरी से पत्थर हटाकर ट्रेन को प्रस्थान कराया।इस कारण ट्रेन 20 मिनट खड़ी रही। अब जीआरपी अज्ञात पर प्राथमिकी कर पटरी पर पत्थर रखने वाले बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।


बता दें कि इन दिनों देश में ट्रेन पलटाने की साजिश काफी बढ़ गई है। एक दिन पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ट्रेन पलटाने का एक बड़ा षड्यंत्र सामने आया।ग्वालियर में बिरला नगर स्टेशन के पास तीसरी लाइन की पटरियों पर लोहे की मोटी छड़ें तारों से बांधकर रखी गईं। लोको पायलट की सूझबूझ से मालगाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया और हादसा टल गया। पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।