ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर दिसंबर से दौड़ेंगे वाहन, DM ने खुद लिया विकास कार्य का जायज

PATNA : बख्तियारपुर-मोकामा पथ पर दिसंबर तक आवागमन शुरू हो जाएगा। इसमें केवल करनौती के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण काम बाकी है। जिलाधिकारी ने बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में विकास कार्यो

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर दिसंबर से दौड़ेंगे वाहन, DM ने खुद लिया विकास कार्य का जायज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बख्तियारपुर-मोकामा पथ पर दिसंबर तक आवागमन शुरू हो जाएगा। इसमें केवल करनौती के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण काम बाकी है। जिलाधिकारी ने बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बख्तियारपुर-मोकामा फोर लेन एवं बख्तियारपुर-ताजपुर पुल निर्माण का निरीक्षण किया। इसके अलावा कार्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना निर्माण का भी अलग-अलग प्रखंडों में उन्होंने जायजा लिया।


जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार कहा कि वह बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने निकले थे। इसी क्रम में उन्होंने बख्तियारपुर-मोकामा फोर लेन एवं बख्तियारपुर-ताजपुर पुल निर्माण का निरीक्षण किया। इसके अलावा कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना निर्माण का भी अलग-अलग प्रखंडों में उन्होंने जायजा लिया।


डीएम ने बख्तियारपुर में नवनिर्मित मुक्तिधाम का निरीक्षण कर बताया कि यह बनकर तैयार है। इसे नगर परिषद बख्तियारपुर को हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बाढ़ एसडीओ को इसे जल्द चालू कराने का निर्देश दिया। अथमलगोला प्रखंड के करजान में निर्माणाधीन प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग आवासीय बालिका उच्च विद्यालय तथा थाना भवन के निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया। यहां के कार्य से वे संतुष्ट दिखे। अधिकारियों एवं अभियंताओं को मार्च 2025 तक इन सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।


उधर, डीएम ने बाढ़ आइटीआइ एवं पालिटेकनिक भवन निर्माण का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आइटीआइ भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है। इसका संचालन भी प्रारंभ है। पालिटेक्निक का निर्माण भी मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने  अधिकारियों एवं अभियंताओं को एक माह के अंदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन व जून तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व थाना भवन का निर्माण पूरा कराने की बात कही. करौटा-तेलमर पथ परियोजना में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को तेजी से मुआवजा भुगतान करने के लिए डीएम ने कहा।