ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बाहुबली अनंत सिंह के आवास पर हुआ झंडोतोलन, बेटे ने पिता के रिहा होने पर कही बड़ी बात

PATNA : मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एके-47 मामले में कल पटना हाईकोर्ट के तरफ से बरी कर दिया गया। इसके बाद इनके समर्थकों और परिवार के लोगों में ख़ुशी की लहर है। हर तर

बाहुबली अनंत सिंह के आवास पर हुआ झंडोतोलन, बेटे ने पिता के रिहा होने पर कही बड़ी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एके-47 मामले में कल पटना हाईकोर्ट के तरफ से बरी कर दिया गया। इसके बाद इनके समर्थकों और परिवार के लोगों में ख़ुशी की लहर है। हर तरफ मिठाई बंट रहे हैं और पटाखे जल रह हैं। इसी बीच अब इस नई तस्वीर मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक के आवास से निकल कर सामने आई है। यहां विधायक के बड़े बेटे ने झंडा फहराया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के पटना स्थिति आवास पर भी झंडोतोलन किया गया। अनंत सिंह के दोनों बेटों ने पिता के आवास पर झंडोतोलन किया। इस दौरान अनंत सिंह के बेटे ने कहा कि, आज बहुत खुशी का दिन है। हम सभी 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। साथ ही हमारे लिए ये मौका और खास हो गया है क्योंकि कल हमारे पिता जी को पटना हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है अब जल्द ही वो हमारे बीच होंगे। इससे बढ़कर कोई भी ख़ुशी हमारे लिए नहीं हो सकती है।  


अनंत सिंह के बेटे ने कहा कि, उनके पिता उनके गर्व और शान हैं। वो कब से अपने पिता का इंतजार कर रहे थे। अब जाकर उनके पिता उनके बीच आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे पिता 14 अगस्त को आजाद हो गए इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या होगी। उन्होंने कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है।  सत्य का जीत होता है। हमारे नेता 5 साल से जेल में थे अब वो हमारे बीच आ रहे हैं। तो हम लोगों के लिए ये सबसे खुशी की बात है। 


बता दें कि, अनंत सिंह को कल पटना हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। सूत्रों की मानें तो अनंत सिंह कल जेल से बाहर आ जाएंगे। उसके बाद वह दिल्ली जा सकते हैं। फिलहाल अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद भी जनता के बीच जाने में थोड़ा समय लेंगे। हालांकि , इस तरह के उनके नाम को लेकर लोगों के बिच ख़ुशी की लहर है उससे फैसला बदला भी जा सकता है।