ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR NEWS : बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा था भाई, तेज रफ़्तार वाहन ने रौंदा; मौके पर हुई दोनों की मौत

SASARAM : बिहार के सासाराम से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक भाई-बहन की मौत हो गई है। इन दोनों को ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार

BIHAR NEWS : बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा था भाई, तेज रफ़्तार वाहन ने रौंदा; मौके पर हुई दोनों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : बिहार के सासाराम से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक भाई-बहन की मौत हो गई है।  इन दोनों को ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, सासाराम जिले के चेनारी थाना इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। 18 साल का सैयद हसन अपने छोटी बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। जीटी रोड स्थित टेकरी ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर में दोनों की मौत हो गई।


मृतकों की पहचान सेंट्रल स्कूल पखनारी के क्लास छठवीं की छात्रा खुरमाबाद गांव निवासी चांद मोहम्मद की 12 वर्षीय पुत्री कनीज जहरा और पुत्र 18 वर्षीय सैयद हसन के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट से सड़क को जाम कर दिया है, और मुआवजा की मांग की। 


इधर, उजियारपुर में हाइवा ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें छात्रा की मौत हो गई। इस हादसे में साइकिल से 5 साल की छात्रा को स्कूल छोड़ने जा रहे दादा को भी चोटें आई हैं। छात्रा के शव के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। जिसके चलते कई वाहनों की कतार लग गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है।