ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Patna News: पटना में बनेगा शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी का कॉरिडोर, सरकार ने दी मंजूरी

Patna News: बिहार सरकार की ओर से पटना में शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को साझा की।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: बिहार सरकार की ओर से पटना में शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है, सम्राट ने कहा कि पटनदेवी का इतिहास पटना से जुड़ा हुआ है,आज भी बहुत से जगहों पर इसके महत्त्व की चर्चा होती है। ऐसे में इन जगहों को बेहतर करना और इन जगहों पर पर्यटन के लिए सुगम बनाना है। 


दरअसल, समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और उन्हें उत्साहवर्धन किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार गठन के बाद प्रथम कैबिनेट बैठक में सुशासन की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस दीदी का गठन किया गया है। यह पहल लड़कियों और स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने विधानसभा में विधायक रत्नेश कुमार को सचेतक नियुक्त करने की बात भी कही।


वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बंद पड़ी नौ चीनी मिलों को पुनः चालू किया जाएगा और 25 नई चीनी मिलें खोली जाएंगी। इसके अलावा गुलजारबाग का नाम बदलने की योजना है। राज्य में 11 विकसित नगरों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें सोनपुर और सीतामढ़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।


समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं और भविष्य की नीतियों को लेकर उत्साह और समर्थन व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि पटना में पटनदेवी कॉरिडोर के निर्माण, रोजगार सृजन और छात्राओं की सुरक्षा जैसी पहलों से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। समारोह ने भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनके योगदान को भी प्रमुखता से उजागर किया।