ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

अयोध्या में राम मंदिर के लिए पटना के हनुमान मंदिर ने किया सबसे बड़ा एलान, देश में सबसे पहले महावीर मंदिर आगे आया

PATNA : अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पटना के महावीर मंदिर ने सबसे बड़ा एलान कर दिया है. महावीर मंदिर ने अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर से लेकर वहां दर्शन करने जाने वाल

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पटना के महावीर मंदिर ने सबसे बड़ा एलान कर दिया है. महावीर मंदिर ने अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर से लेकर वहां दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अपने सारे संसाधन लगा देने का एलान किया है. पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल ने आज ये घोषणा की है.

क्या है महावीर मंदिर का एलान
महावीर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल ने घोषणा की है कि उनका ट्रस्ट अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए 10 करोड़ रूपया देगा. महावीर मंदिर की ओर से हर साल दो करोड़ रूपये दिये जायेंगे. 5 सालों तक ये पैसा दिया जायेगा ताकि अयोध्या में पूरी दुनिया का सबसे भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सके. आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि पटना का महावीर मंदिर अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन का प्रबंध करेगा. भोजन का ये प्रबंध पूरे साल दिन और रात चलता रहेगा. जैसे ही अयोध्या में स्थिति सामान्य होगी वैसे ही पटना हनुमान मंदिर की ओर से य़े व्यवस्था शुरू कर दी जायेगी.

अयोध्या में राम मंदिर के लिए पटना के हनुमान मंदिर ने किया सबसे बड़ा एलान, देश में सबसे पहले महावीर मंदिर आगे आया


देश में सबसे पहले पटना महावीर मंदिर आगे आया
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का फैसला दिया है. केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया गया है. लेकिन अगर वहां भव्य मंदिर बनाना है तो उसके लिए पैसे की जरूरत होगी. सरकार के पैसे से राम मंदिर के निर्माण पर सवाल उठ सकते हैं. ऐसे में पटना महावीर मंदिर ने सबसे पहले आगे आकर पैसे देने का एलान किया है. 


अयोध्या मामले से लंबे अर्से से जुड़े रहे हैं किशोर कुणाल
पूर्व आईपीएस और महावीर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल अयोध्या मामले से लंबे अर्से से जुड़े रहे हैं. 1989-1990 में केंद्रीय गृह मंत्रालय में ओएसडी के तौर पर पदस्थापित  किशोर कुणाल ने वीपी सिंह और चंद्रशेखर के प्रधानमंत्री रहने के दौरान अयोध्‍या के मुद्दे पर हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच बातचीत शुरू कराई थी. वे दोनों पक्षों के बीच समन्‍वयक की भूमिका निभा रहे थे. आचार्य किशोर कुणाल ने अयोध्या पर एक किताब भी लिखी. उनकी ये किताब सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले में सुनवाई के दौरान बेहद चर्चा में रही. सुनवाई के आखिरी दिन 5 जजों की संविधान पीठ के सामने मुस्लिम पक्षकार के वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने गुस्‍से में आकर अयोध्या से संबंधित एक नक्शा ही फाड़ दिया था.  हिंदू पक्षकार के वकील विकास सिंह ने एक किताब का उल्‍लेख करते हुए यह नक्शा दिखाया था. ये नक्शा आचार्य किशोर कुणाल की किताब से लिया गया था. किशोर कुणाल का दावा है कि यह नक्‍शा राम के जन्‍मस्‍थान का निर्णायक सबूत है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें