ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

पटना : अवैध संबंध में महिला की हत्या, ट्रंक में मिला सड़ा-गला शव

PATNA :पटना में अवैध संबंध में एक महिला की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप महिला के प्रेमी पर लगा है. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA :पटना में अवैध संबंध में एक महिला की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप महिला के प्रेमी पर लगा है. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  महिला की धमकी से तंग आकर प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ट्रंक में छिपा दिया. पुलिस ने महिला के शव को से शेखपुरा बगीचा स्थित एक कमरे से बरामद किया है.

8 घंटे की छानबीन, टेक्निकल सेल की मदद और एफएसएल की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 पूछताछ के दौरान आरोपी अभय ने बताया कि वह पटना में रहकर ट्यूशन पढ़ाता है. मृतका भी अपने पति और दो बच्चों के साथ राजीव नगर में रहती थी. अभय मृतिका के बच्चों को भी ट्यूशन पढ़ाता था इसी दौरान महिला और अभय के बीच प्रेम हो गया. महिला अभय पर  शादी करने का दबाव बनाने लगी नहीं तो रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी. जिससे अभय डर गया और महिला से पीछा छुड़ाने के लिए मर्डर का प्लान बनाने लगा.  अभय का एक दोस्त अभिषेक शेखपुरा बगीचा में एक कमरा लेकर रहता था और वहां प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था .8 जुलाई को अभिषेक अपने घर चला गया था. अभय को इस बात की जानकारी थी कि अभिषेक घर पर नहीं है और उसके कमरे की चाबी गेट के बाहर रहती है. अभय ने महिला को वहां मिलने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर शव को ट्रक में छिपा दिया और खुद ताला लगाकर फरार हो गया. अभिषेक के कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने अभिषेक को इस बात की जानकारी दी. मंगलवार को जब वह आकर अपने कमरे का दरवाजा खोला तो ट्रंक से सड़ा-गला महिला का शव बरामद हुआ.