ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

ऑटो और स्कॉर्पियो के भीषण टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत, दो की हालत नाजुक

PATNA: मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर हाई स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच हुई सीधी टक्कर में ऑटो सवार एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दो अन

ऑटो और स्कॉर्पियो के भीषण टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत, दो की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA: मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर हाई स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच हुई सीधी टक्कर में ऑटो सवार एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मृतक की पहचान ढकनपोश गांव निवासी स्व0 सुखदेव राय के पुत्र 65 वर्षीय मेघनाथ सिंह के रूप में हुई है।


घटना के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना मंगलवार की शाम की है। घटनास्थल पर लोगों ने बताया कि दानापुर से मनेर की ओर जा रही ऑटो में विपरीत दिशा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने सामने से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों में हुई भीषण टक्कर के बाद ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 


ऑटो पर सवार मेघनाथ सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दानापुर कोर्ट से वापस अपने घर ढकनपोश गांव जाने के लिए दानापुर में ऑटो पर सवार हुए थे। इस घटना में अन्य यात्री भी घायल हुए हैं, जिनमें दो लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।

टैग्स