ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जाप नेता के भाई की गुंडागर्दी, हथियार तानकर जान से मारने की दी धमकी, मां-बहन की दी गाली

AURANGABAD : पूर्व सांसद पप्पू यादव की जाप पार्टी के एक नेता के भाई की गुंडागर्दी सामने आई है. घटना औरंगाबाद जिले के ओबरा क्षेत्र की है, जहां जन अधिकार पार्टी के नेता और ओबरा

जाप नेता के भाई की गुंडागर्दी, हथियार तानकर जान से मारने की दी धमकी, मां-बहन की दी गाली
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : पूर्व सांसद पप्पू यादव की जाप पार्टी के एक नेता के भाई की गुंडागर्दी सामने आई है. घटना औरंगाबाद जिले के ओबरा क्षेत्र की है, जहां जन अधिकार पार्टी के नेता और ओबरा विधानसभा सीट से जाप उम्मीदवार चुन्नू यादव के भाई अजित कुमार ने अपने पड़ोसी को जान से मारने की धमकी दी है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. औरंगाबाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना इलाके की है, ओबरा विधानसभा सीट से जन अधिकार पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चुन्नू यादव के भाई अजित कुमार ने सरेआम गुंडागर्दी की है. अजित ने अपने पड़ोसियों के ऊपर हथियार तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ़ तौर पर अजित कुमार रायफल तानकर गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहा है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जाप नेता के परिवार का अपने ही पड़ोसी के साथ किसी प्रकार का विवाद चल रहा है. दूसरा पक्ष कमजोर है, इसलिए अजित कुमार और उसका परिवार उन्हें अक्सर दबाते हैं. गुरूवार को भी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, इसपर अजित और उसके पिता ललन सिंह पड़ोसियों को गाली देने लगे. देखते ही देखते उनहोंने हथियार निकाल लिया और सामने वाले शख्स पर निशाना लगाने लगे. हालांकि इस दौरान उन्होंने फायरिंग नहीं की.


इस घटना के संबंध में दाउदनगर के थानेदार ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है. पुलिस पीड़ित परिवार से मिलने गई थी. हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से कोई भी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन देने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.  

टैग्स