ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

औरंगाबाद RJD प्रत्याशी के खिलाफ ECI में शिकायत दर्ज , जाति के नामपर वोट मांगने का लगा आरोप

PATNA : लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद से राजद के प्रत्याशी अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा के विरुद्ध भाजपा ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। भाजपा ने कुशवाहा के खिलाफ मुख्य न

औरंगाबाद RJD प्रत्याशी के खिलाफ ECI में शिकायत दर्ज , जाति के नामपर वोट मांगने का लगा आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद से राजद के प्रत्याशी अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा के विरुद्ध भाजपा ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। भाजपा ने कुशवाहा के खिलाफ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के समक्ष आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया है। इस शिकायत में कहा गया है कि अभय कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर अपनी जाति के नामपर पर वोट देने की अपील की है।


दरअसल, शिकायत में कहा गया है कि उक्त प्रत्याशी ने अपने को अभय कुशवाहा बताते हुए इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी जाति के आधार पर वोट देने की अपील की है। इसमें फेसबुक एवं एक्स अभय कुशवाहा ने पर वीडियो पोस्ट किया है। शिकायत में इंटरनेट मीडिया पर वायरल पोस्टर की प्रति भी संलग्न की गई है। जिसके बाद भाजपा ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त समेत, बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ औरंगाबाद के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया है।


शिकायत में कहा गया है कि ऐसा किया जाना न सिर्फ जनप्रतिनिधि कानून, 1951 की धारा 123(3) का उल्लंघन है बल्कि आइपीसी की धारा 171(सी) के साथ 171(एफ) का भी उल्लंघन है। शिकायत भाजपा न्यायिक मामले के राज्य प्रमुख वरीय अधिवक्ता एसडी संजय ने दर्ज करवाई है। इसको लेकर मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि संजय के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा, दीपक वर्मा व प्रियंका राजलक्ष्मी भी मौजूद थे।


उधर,औरंगाबाद नगर थानाक्षेत्र में फार्म के समीप एक होटल में संचालित राजद के चुनाव कार्यालय पर बुधवार की सुबह छापेमारी की गई थी। इस दौरान यहां जमकर हंगामा भी हुआ। छापेमारी के दौरान टीम ने पचास हजार कैश और चुनाव प्रचार सामग्री जब्त किए हैं। इधर, राजद कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। औरंगाबाद से अभय कुशवाहा आरजेडी से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नीतीश की पार्टी जेडीयू छोड़कर हाल ही में लालू प्रसाद का  दामन थामा था।