ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

अतुल प्रसाद बने BPSC के नए अध्यक्ष , आज खत्म हो रहा है आरके महाजन का कार्यकाल

PATNA : आईएएस अधिकारी रहे अतुल प्रसाद को बिहार लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकार की तरफ से इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है। आरके महाजन जो बीपीएससी क

अतुल प्रसाद बने BPSC के नए अध्यक्ष , आज खत्म हो रहा है आरके महाजन का कार्यकाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : आईएएस अधिकारी रहे अतुल प्रसाद को बिहार लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकार की तरफ से इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है। आरके महाजन जो बीपीएससी के मौजूदा अध्यक्ष हैं, उनका कार्यकाल आज खत्म हो रहा है।


अतुल प्रसाद 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद अब सरकार ने उन्हें बीपीएससी का अध्यक्ष बनाया है। आरके महाजन भी आईएएस अधिकारी रह चुके हैं और उनका कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 5 अगस्त से अतुल प्रसाद बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष होंगे।


सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के अपर सचिव रचना पाटिल की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि बिहार के राज्यपाल ने बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद के लिए अतुल प्रसाद की नियुक्ति को अपनी सहमति दी है। अतुल प्रसाद पदभार संभालने के बाद 6 साल या फिर 62 साल की उम्र सीमा तक इस पद पर रहेंगे।

टैग्स