ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अटल पथ पर भीषण हादसे में एक की मौत, थार गाड़ी के चालक के सीने में घुसा लोहे का रॉड, जिंदगी और मौत से जूझ रहा ड्राइवर

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वही थार गाड़ी का ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है। वह जिन्दगी और मौत से जुझ रहा है।

अटल पथ पर भीषण हादसे में एक की मौत, थार गाड़ी के चालक के सीने में घुसा लोहे का रॉड, जिंदगी और मौत से जूझ रहा ड्राइवर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वही थार गाड़ी का ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है। वह जिन्दगी और मौत से जुझ रहा है। थार गाड़ी में चार लोग सवार थे जिसमें दो लोग मौके से फरार हो गये हैं। 

यह दर्दनाक हादसा पटना-दीघा अटल पथ की है जहां इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अटल पथ पर थार गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सड़क के किनारे थार बैरिकेडिंग से टकरा गयी। इस दौरान लोहे का रॉड थार के ड्राइवर के सीने से आर-पार हो गया। वह बुरी तरह घायल हो गया। 

घटनास्थल पर पहुंचे लोग भी इस घटना को देखकर हैरान रह गये। लोहे का रॉड थार के ड्राइवर के सीने से आर पार हो गया है उसे निकालने की कोशिश की जा रही है। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ है और जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। उसे बचाने की कोशिश में लोग जुटे हुए हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल ड्राइवर के सीने में घुसे लोहे के रॉड को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बिना रॉड के निकाले ड्राइवर को कार से बाहर नहीं निकाला जा सकता। वही मृतक की लाश को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। काले रंग की थार गाड़ी किसके नाम से है इसका पता भी लगाया जा रहा है।   

टैग्स