ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अररिया कांड के आरोपी कृषि अधिकारी पर एक्शन नहीं होने से पुलिसकर्मी नाराज़, दफादार-चौकीदार 5 मई से हड़ताल पर जाएंगे

PATNA : चौकीदार गणेश ततमा से सड़क पर उठक बैठक कराने वाले अररिया के तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार पर एक्शन नहीं होने के बाद अब पुलिसकर्मियों के बीच नाराजगी बढ़ गई है।

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : चौकीदार गणेश ततमा से सड़क पर उठक बैठक कराने वाले अररिया के तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार पर एक्शन नहीं होने के बाद अब पुलिसकर्मियों के बीच नाराजगी बढ़ गई है। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ दफादार चौकीदार पंचायत ने सरकार के इस रवैए पर कड़ी नाराजगी जताई है। कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार पर कार्रवाई की मांग करते हुए दफादार चौकीदार पंचायत ने राज्य के मुख्यमंत्री, गृह सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा है। 


बिहार दफादार चौकीदार पंचायत ने ऐलान किया है कि कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार पर अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो 5 मई से हड़ताल पर चले जाएंगे। पंचायत के सचिव डॉ संत सिंह ने कहा है कि सरकार दोषी कृषि पदाधिकारी पर तुरंत कार्रवाई करे। उधर बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने भी मनोज कुमार पर कार्रवाई नहीं होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि सरकार की तरफ से सजा को लेकर अपनाया जा रहा दोहरा मापदंड ठीक नहीं है। 


आपको बता दें कि अररिया के तत्कालीन कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने सड़क पर चौकीदार गणेश ततमा से कान पकड़कर उठक बैठक कर आया था। बाद में इसका वीडियो वायरल होने पर सरकार की तरफ से मनोज कुमार को केवल शो कॉज किया गया। शनिवार को मनोज कुमार का तबादला पटना कर दिया गया लेकिन अब तक उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके बाद अब पुलिसकर्मी और चौकीदार संघ खासा नाराज है।



टैग्स