ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Anant singh : अनंत सिंह के समर्थकों संग फायरिंग में आरोपी मोनू और टीटू धमाका की तलाश जारी, पुलिस ने कई जगहों पर डाली रेड

Anant singh : खगड़िया, मुंगेर और लखीसराय में एक साथ छापेमारी की गई है। इसके अलावा मोकामा टाल इलाके में भी छापेमारी की गई है। इस फायरिंग में आरोपी मोनू और कुछ अन्य लोगों की तलाश में पुलिस ने यह छापेमारी की है।

Anant singh
Anant singh
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Anant singh : बिहार के मोकामा में पिछले दिनों पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सोनू-गैंग के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी की चर्चा न सिर्फ इस इलाके में बल्कि पुरे देश में हो रही है। ऐसे में सरकार को पुलिस प्रसाशन की टीम भी हड़कत में आई और उसके बाद दोनों तरफ से दो बड़े चेहरे ने सरेंडर कर दिया है। इस मामले में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में जाकर सरेंडर किया तो वहीं सोनू-मोनू गैंग के सोनू ने पुलिस थाने में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में  पुलिस एक्शन नजर आया है। 


जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले पटना से सटे मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के बाद से पुलिस का ऐक्शन लगातार जारी है। इस फायरिंग के बाद सोनू ने जहां सरेंडर कर दिया था तो वहीं मोनू का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। अब पुलिस मोनू की तलाश में जुटी हुई है और लगातार छापेमारी कर रही है।


बताया जा रहा है कि मोकामा के पंचमहला थाना के नौरंगा में हुई फायरिंग के मामले में 6 थानों की पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। खगड़िया, मुंगेर और लखीसराय में एक साथ छापेमारी की गई है। इसके अलावा मोकामा टाल इलाके के घोसवरी,समियागढ़,करा-पैजना में भी छापेमारी की गई है। इस फायरिंग में आरोपी मोनू और कुछ अन्य लोगों की तलाश में पुलिस ने यह छापेमारी की है। इस छापेमारी में एसआईटी की टीम शामिल है।


मालूम हो कि कुछ दिनों पहले अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को मोनू की तलाश है। इस टीम ने मुंगेर के खड़गपुर और लखीसराय के बड़हिया इलाके में छापेमारी की है। जबकि पंचमहला इलाके में पुलिस कैंप भी कर रही है। पुलिस को मोनू सिंह के अलावा टीटू धमाका की भी तलाश है। सोनू-मोनू के परिजनों ने फायरिंग के मामले में टीटू धमाका का भी नाम लिया था। पुलिस टीटू धमाका को भी तलाश रही है लेकिन उसे अब तक तलाशा नहीं जा सका है। टीटू धमाका इसके पहले भी AK-47 मामले में जेल जा चूका है। यह बड़हिया के सटे इलाके जैतपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।