ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

Mokama Firing: अनंत सिंह से भिड़ने वाले मोनू के बारे में पुलिस को मिला अहम सुराग, इस जगह निकला फरार आरोपी का लोकेशन!

Mokama Firing: नौरंगा जलालपुर फायरिंग मामले में मोनू अभी दियारा में ही छिपा है। सूत्रों का कहना है कि मोनू बराबर दियारा में लोगों के संपर्क में है। ऐसे में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अब देखना यह है कि मोनू कब तक पुलिस के गिरफ्त में आता है। जबकि

Mokama Firing:
Mokama Firing:
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Mokama Firing: मोकामा फायरिंग मामले में एक नई जानकारी सामने आ रही है। खबर यह है कि पुलिस को इस मामले में एक अहम सुराग हाथ लगी है। यदि इसके बाद पुलिस इस मामले में अपनी दबिश तेज कर दी है। इसके बाद अब यदि पुलिस को इस मामले में फरार हुए आरोपी को अरेस्ट कर लेती है तो फिर इस मामले में यह बड़ी सफलता मानी जाएगी। वहीं,इस मामले में सरेंडर करने वाले मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेल याचिका खारिज कर दी गई है। 


दरअसल, मोकामा फायरिंग मामले में फरार चल रहे मोनू सिंह की लोकेशन का पता चल गया है! सूत्र बता रहे हैं कि मोनू सिंह दियारा में छिपा बैठा है। इसके बाद पुलिस ने इसको लेकर दियारा इलाके में दबिश तेज कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सोनू मोनू गैंग के लोगों के आतंक से सभी डरे हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी ने भी पंचमहला थाना की पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


मालूम हो कि,कुछ दिनों पहले पटना से सटे मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के बाद से पुलिस का ऐक्शन लगातार जारी है। इस फायरिंग के बाद सोनू ने जहां सरेंडर कर दिया था तो वहीं मोनू का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। अब पुलिस मोनू की तलाश में जुटी हुई है और लगातार छापेमारी कर रही है।


बताया जा रहा है कि मोकामा के पंचमहला थाना के नौरंगा में हुई फायरिंग के मामले में 6 थानों की पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस मामले में खगड़िया, मुंगेर और लखीसराय जिले की पुलिस एक साथ छापेमारी की गई है। इसके अलावा मोकामा दियारा इलाके के लाल दियारा,मधरापुर,काला दियारा इलाके में भी छापेमारी की गई है। इस फायरिंग में आरोपी मोनू और कुछ अन्य लोगों की तलाश में पुलिस ने यह छापेमारी की है। इस छापेमारी में एसआईटी की टीम शामिल है।


गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को मोनू की तलाश है। इस टीम ने मुंगेर के खड़गपुर और लखीसराय के बड़हिया इलाके में छापेमारी की है। जबकि पंचमहला इलाके में पुलिस कैंप भी कर रही है। पुलिस को मोनू सिंह के अलावा टीटू धमाका की भी तलाश है। सोनू-मोनू के परिजनों ने फायरिंग के मामले में टीटू धमाका का भी नाम लिया था। पुलिस टीटू धमाका को भी तलाश रही है लेकिन उसे अब तक तलाशा नहीं जा सका है। टीटू धमाका इसके पहले भी AK-47 मामले में जेल जा चूका है। यह बड़हिया के सटे इलाके जैतपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।