ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अनंत सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कर दी बड़ी भविष्यवाणी

“ई सब लंदर फंदर में हम नहीं रहते हैं...नीतीश कुमार ने बिहार में सब कुछ कर दिया है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सब ठीक कर दिया है। अब विरोधी क्या बोलेगा?” के का कह रहा है इससे हमको मतलब नहीं है।

BIHAR
समर्थकों में खुशी का माहौल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर पटना से आ रही है। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। वह अब तक पटना के बेऊर जेल में बंद थे। आज बुधवार को बेऊर जेल से रिहा हुए बाहुबली अनंत सिंह का समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। "छोटे सरकार जिंदाबाद" के नारे लगाये। हमारा विधायक कैसा हो..अनंत सिंह जैसा हो..जीतेगा भाई जीतेगा..अनंत सिंह जीतेगा। यह नारा लगाते हुए उनके समर्थक अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे-पीछे चल रहे थे। 


अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे-पीछे समर्थक उनके आवास तक पहुंचे। आवास पर भी पहले से समर्थक मौजूद थे। उन्होंने अपने नेता को माला पहनाकर स्वागत किया। बेऊर जेल के बाहर तो अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत नहीं की लेकिन जब वो आवास पहुंचे तब मीडिया के हर सवालों का जवाब बेवाक तरीके से दिया। उन्होंने साफ तौर से कह दिया है कि वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह चुनाव वो नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से लड़ेंगे। अनंत सिंह ने इस दौरान बड़ी भविष्यवाणी कर दी कि नीतीश कुमार अभी 25 साल और बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे।   


मीडिया ने जब पूछा कि तेजस्वी यादव कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी योजनाओं और घोषणाओं की नकल कर रहे हैं। मीडिया के इस सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि ई सब लंदर फंदर में हम नहीं रहते है। के का कह रहा है इससे हमको मतलब नहीं है। नीतीश कुमार कौन ऐसा चीज नहीं किया जो बचा हुआ है। रोड, लाइन, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सब चीज का उन्होंने व्यवस्था कर दिया है। विरोधी कभी बड़ाई कर सकता है क्या? विरोधी को बोलने का मुंह है क्या? पक्ष और विपक्ष होता है काहे के लिए। नीतीश जी अभी 25 साल लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। यह भविष्यवाणी छोटे सरकार से फेमस अनंत सिंह ने कर दी है। अनंत सिंह ने साफ कह दिया है कि इस बार मोकामा विधानसभा का चुनाव वो नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से लड़ेंगे। नीतीश कुमार के सामने कोई विकल्प नहीं है।

विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अनंत सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कर दी बड़ी भविष्यवाणी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अनंत सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कर दी बड़ी भविष्यवाणी

 पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट