ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने का गजब जुनून, बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़े लोग, जान जोखिम में डालकर उठा रहे लुत्फ✦छठ महापर्व पर अश्लील मजाक कर बुरे फंसे यूट्यूबर यश माहेश्वरी! पटना में FIR दर्ज✦Anant Singh : JDU से निष्कासन के बाद पहली मुलाकात! ललन सिंह को देखते ही बाहर आए अनंत सिंह, अपने कमरे में बैठाकर खिलाया लड्डू✦नदवां में महाकुंभ जैसा नजारा: अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में उमड़ा जनसैलाब, फोरलेन पर पैदल जाते लोगों की तस्वीरें आई सामने ✦14 लाख रुपये लेकर भी नहीं माने पत्नी-बेटा! जमीन की रजिस्ट्री से इनकार पर पति को बनाया बंधक, अररिया में महिला गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने का गजब जुनून, बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़े लोग, जान जोखिम में डालकर उठा रहे लुत्फ✦छठ महापर्व पर अश्लील मजाक कर बुरे फंसे यूट्यूबर यश माहेश्वरी! पटना में FIR दर्ज✦Anant Singh : JDU से निष्कासन के बाद पहली मुलाकात! ललन सिंह को देखते ही बाहर आए अनंत सिंह, अपने कमरे में बैठाकर खिलाया लड्डू✦नदवां में महाकुंभ जैसा नजारा: अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में उमड़ा जनसैलाब, फोरलेन पर पैदल जाते लोगों की तस्वीरें आई सामने ✦14 लाख रुपये लेकर भी नहीं माने पत्नी-बेटा! जमीन की रजिस्ट्री से इनकार पर पति को बनाया बंधक, अररिया में महिला गिरफ्तार

Anant Singh : JDU से निष्कासन के बाद पहली मुलाकात! ललन सिंह को देखते ही बाहर आए अनंत सिंह, अपने कमरे में बैठाकर खिलाया लड्डू

JDU से निष्कासन के बाद पहली बार अनंत सिंह और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आमने-सामने आए। बेटी की शादी में पहुंचे ललन सिंह का छोटे सरकार ने खुद स्वागत किया और अपने निजी कमरे में बैठाकर लड्डू खिलाया। इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Anant Singh : JDU से निष्कासन के बाद पहली मुलाकात! ललन सिंह को देखते ही बाहर आए अनंत सिंह, अपने कमरे में बैठाकर खिलाया लड्डू
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों बिहार की सियासत में भी चर्चा का बड़ा केंद्र बनी हुई है। शादी समारोह में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेताओं और कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों का पहुंचना जारी है। लेकिन बुधवार को एक ऐसी मुलाकात हुई, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी। मौका था केंद्रीय मंत्री और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के अनंत सिंह के घर पहुंचने का। ललन सिंह को देखते ही अनंत सिंह खुद घर से बाहर निकले और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

यह मुलाकात केवल एक शादी समारोह में दो नेताओं के मिलने तक सीमित नहीं रही। इसकी सबसे बड़ी वजह जेडीयू से अनंत सिंह के निष्कासन के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होना है। ऐसे में दोनों के बीच दिखी आत्मीयता ने सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

अपने कमरे में ले गए अनंत सिंह, लड्डू खिलाकर कराया मुंह मीठा

ललन सिंह जब अनंत सिंह के पैतृक आवास पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए खुद अनंत सिंह बाहर आए। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान अपनापन और गर्मजोशी देखने को मिली। इसके बाद अनंत सिंह केंद्रीय मंत्री को अपने पैतृक आवास के अंदर ले गए।

खास बात यह रही कि अनंत सिंह ने ललन सिंह को अपने उसी कमरे में बैठाया, जहां वह खुद रहते हैं। आमतौर पर किसी भी नेता के आवास पर मेहमानों के बैठने के लिए अलग व्यवस्था होती है, लेकिन अनंत सिंह ने ललन सिंह को अपने निजी कमरे में जगह देकर इस मुलाकात को खास बना दिया।

इसके बाद अनंत सिंह ने लड्डू खिलाकर ललन सिंह का मुंह मीठा कराया। शादी की खुशियों के बीच दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात काफी चर्चा में रही। इस दौरान अनंत सिंह का अपने पुराने राजनीतिक साथी के प्रति सम्मान और अपनापन भी दिखाई दिया।

निष्कासन के बाद पहली मुलाकात, इसलिए बढ़ी सियासी हलचल

दरअसल, अनंत सिंह और ललन सिंह की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड से छह साल के लिए निष्कासित किया जा चुका है। पार्टी के इस फैसले के बाद दोनों नेताओं की पहली सार्वजनिक मुलाकात होने के कारण राजनीतिक जानकार भी इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

अनंत सिंह और ललन सिंह के बीच लंबे समय से राजनीतिक संबंध रहे हैं। मोकामा और मुंगेर की राजनीति में दोनों नेताओं की अपनी-अपनी मजबूत पहचान है। ऐसे में पार्टी से निष्कासन के बाद इस तरह की आत्मीय मुलाकात कई सवाल भी खड़े करती है।

हालांकि, शादी समारोह में हुई इस मुलाकात को लेकर दोनों नेताओं की ओर से किसी राजनीतिक संदेश या भविष्य की रणनीति का संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन जिस अंदाज में अनंत सिंह ने खुद बाहर आकर ललन सिंह का स्वागत किया और अपने निजी कमरे में बैठाकर लड्डू खिलाया, उसने इस मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार से कहीं ज्यादा चर्चा में ला दिया।

बेटी की शादी बनी सियासी मेल-मिलाप का मंच

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में बिहार की राजनीति के कई बड़े चेहरे पहुंच रहे हैं। इस समारोह में अलग-अलग दलों के नेताओं की मौजूदगी से नदवां गांव का माहौल किसी बड़े राजनीतिक जमावड़े जैसा नजर आ रहा है।दिलचस्प यह है कि अनंत सिंह को जेडीयू से निष्कासित किए जाने के बावजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह शादी में शामिल होने पहुंचे। वहीं, अनंत सिंह ने भी उनका स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अब इस मुलाकात को केवल पारिवारिक खुशी के मौके पर हुई मुलाकात माना जाए या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश भी छिपा है, यह आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना तय है कि बेटी की शादी में अनंत सिंह और ललन सिंह की यह मुलाकात बिहार की सियासत में चर्चा का नया विषय बन गई है।