ब्रेकिंग
बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब पैक्स, दूध और सब्जी समितियों से भी मिलेगा KCC, शनिवार-रविवार को लगेगा विशेष कैंप...✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने का गजब जुनून, बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़े लोग, जान जोखिम में डालकर उठा रहे लुत्फ✦छठ महापर्व पर अश्लील मजाक कर बुरे फंसे यूट्यूबर यश माहेश्वरी! पटना में FIR दर्ज✦Anant Singh : JDU से निष्कासन के बाद पहली मुलाकात! ललन सिंह को देखते ही बाहर आए अनंत सिंह, अपने कमरे में बैठाकर खिलाया लड्डू✦नदवां में महाकुंभ जैसा नजारा: अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में उमड़ा जनसैलाब, फोरलेन पर पैदल जाते लोगों की तस्वीरें आई सामने ✦बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब पैक्स, दूध और सब्जी समितियों से भी मिलेगा KCC, शनिवार-रविवार को लगेगा विशेष कैंप...✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने का गजब जुनून, बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़े लोग, जान जोखिम में डालकर उठा रहे लुत्फ✦छठ महापर्व पर अश्लील मजाक कर बुरे फंसे यूट्यूबर यश माहेश्वरी! पटना में FIR दर्ज✦Anant Singh : JDU से निष्कासन के बाद पहली मुलाकात! ललन सिंह को देखते ही बाहर आए अनंत सिंह, अपने कमरे में बैठाकर खिलाया लड्डू✦नदवां में महाकुंभ जैसा नजारा: अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में उमड़ा जनसैलाब, फोरलेन पर पैदल जाते लोगों की तस्वीरें आई सामने

अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने का गजब जुनून, बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़े लोग, जान जोखिम में डालकर उठा रहे लुत्फ

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने के लिए नदवां में भारी भीड़ उमड़ी। मैदान में जगह नहीं मिलने पर लोग जान जोखिम में डालकर हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गए।

बिहार न्यूज
नदवां में शादी का जश्न या जानलेवा स्टंट!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव नदवां पहुंच रहे हैं। अनंत सिंह के एक बुलावे पर गांव में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। शादी समारोह के दौरान कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक ओर उनके बेटे के जनेऊ का कार्यक्रम चल रहा है, तो दूसरी ओर कव्वाली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, मैदान में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित हो रही है।


घुड़दौड़ देखने के लिए मैदान में भारी भीड़ जुटी है। लोगों में प्रतियोगिता को लेकर इतना उत्साह है कि मैदान के चारों ओर दर्शकों की भीड़ लगी हुई है। हालात ऐसे हो गए कि घुड़दौड़ का नजारा देखने के लिए कुछ लोग बिजली के हाईटेंशन टावर पर भी चढ़ गए।


लोग टावर पर चढ़कर घुड़दौड़ का लुत्फ उठा रहे हैं और नीचे हो रही प्रतियोगिता देख रहे हैं। हालांकि, इस तरह हाईटेंशन टावर पर चढ़ना बेहद खतरनाक है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोग घुड़दौड़ देखने के उत्साह में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।


मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर आज शादी की शहनाइयां गूंजने जा रही हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश के साथ होने जा रही है। इस शाही शादी को लेकर अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में उत्सव जैसा माहौल है। गांव में चारों तरफ चहल-पहल है और मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।


अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बिहार ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में भी निमंत्रण भेजा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 4 लाख लोगों को निमंत्रण कार्ड भेजकर शादी में आने का न्योता दिया है। वहीं, करीब 5 लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।


अनंत सिंह के एक बुलावे पर बड़ी संख्या में लोग शादी में शामिल होने के लिए अपने घरों से निकल पड़े हैं। कोई ट्रेन से, कोई बस से तो कोई अपनी निजी गाड़ी से नदवां पहुंच रहा है। इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में लोग पैदल ही शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे हैं।


बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन से सामने आई एक तस्वीर में बड़ी संख्या में लोग पैदल नदवां की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर लोगों की भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है, मानो कोई बड़ा धार्मिक आयोजन हो रहा हो। नदवां में महाकुंभ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है।


अनंत सिंह की बेटी की इस शाही शादी को देखने और उसमें शामिल होने के लिए आसपास के इलाकों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। शादी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। गांव में मेहमानों की भीड़ और जश्न का माहौल देखते ही बन रहा है।



शिवांगी की शादी को यादगार बनाने के लिए अनंत सिंह की ओर से कई खास आयोजन किए गए हैं। शादी से पहले भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसके विजेता को महिंद्रा थार गाड़ी इनाम में देने की घोषणा की गई है। इस प्रतियोगिता के लिए बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से 20 से अधिक घोड़े लाए गए। घुड़दौड़ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे।




अनंत सिंह की बेटी की शादी में मेहमानों के स्वागत और खानपान के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहमानों के लिए 150 से अधिक तरह के पकवान तैयार किए जा रहे हैं। इनमें देश के अलग-अलग राज्यों के लोकप्रिय व्यंजनों के साथ बिहार और स्थानीय क्षेत्र के पारंपरिक पकवान भी शामिल हैं।




इसके अलावा, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शादी में मेहमानों के लिए 25 लाख से अधिक मिठाइयां और करीब 50 लाख रसगुल्लों का इंतजाम किया गया है। शिवांगी की शादी को लेकर नदवां गांव में खासा उत्साह है। पारंपरिक रस्मों से लेकर शाही खानपान और भव्य आयोजनों तक, अनंत सिंह के परिवार की यह शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है।


टैग्स