ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की तबियत बिगड़ी, इलाज के लिए PMCH ले जाया गया

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। बेउर जेल में बंद अनंत सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक खराब हो गई जिसके बाद जेल प्रशासन इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच ल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। बेउर जेल में बंद अनंत सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक खराब हो गई जिसके बाद जेल प्रशासन इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच लेकर गया। अनंत सिंह सर्वाइकल पेन से पीड़ित हैं। 


मोकामा विधायक को गुरुवार के दिन सर्वाइकल की वजह से असहनीय दर्द झेलना पड़ा। दर्द से कराह रहे अनंत सिंह ने इसकी शिकायत जेल प्रशासन से की। विधायक अनंत सिंह का पहले जेल में ही उपचार किया गया लेकिन कोई राहत नहीं मिलता देख बाद में उन्हें पीएमसीएच भेजा गया। पीएमसीएच में ऑर्थो डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने अनंत सिंह का चेकअप किया और उन्हें दवाएं दीं। थोड़ी देर तक अनंत सिंह को पीएमसीएच में रखा गया दर्द से राहत मिलने के बाद उन्हें वापस बेउर जेल ले जाया गया। 


आपको बता दें कि अपने खिलाफ कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों बेऊर जेल में बंद हैं। अनंत सिंह की पेशी पटना की निचली अदालत में लगातार हो रही है उन्हें अब तक कोर्ट से बेल नहीं मिला है।