ब्रेकिंग
बिहार के इन किसानों को सरकार दे रही है 2-2 लाख रुपये, जानें किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जबरा फैन का अनोखा अंदाज, बकरा गाड़ी पर सवार होकर पहुंचा नदवां✦सहकारी बैंक से मिलेगा KCC, शनिवार और रविवार को लगेगा विशेष कैंप; दूध और सब्जी समितियों की टेंशन हुई कम ✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने का गजब जुनून, बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़े लोग, जान जोखिम में डालकर उठा रहे लुत्फ✦छठ महापर्व पर अश्लील मजाक कर बुरे फंसे यूट्यूबर यश माहेश्वरी! पटना में FIR दर्ज✦बिहार के इन किसानों को सरकार दे रही है 2-2 लाख रुपये, जानें किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जबरा फैन का अनोखा अंदाज, बकरा गाड़ी पर सवार होकर पहुंचा नदवां✦सहकारी बैंक से मिलेगा KCC, शनिवार और रविवार को लगेगा विशेष कैंप; दूध और सब्जी समितियों की टेंशन हुई कम ✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने का गजब जुनून, बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़े लोग, जान जोखिम में डालकर उठा रहे लुत्फ✦छठ महापर्व पर अश्लील मजाक कर बुरे फंसे यूट्यूबर यश माहेश्वरी! पटना में FIR दर्ज

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण जाम, नदवां कैसे पहुंचेंगे दूल्हे राजा और बाराती?

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी में शामिल होने के लिए नदवां गांव में मेहमानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण जाम लग गया है।

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की आज शादी है। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग नदवां पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग गाड़ियों पर सवार होकर नदवां कूच कर रहे हैं। इस बीच मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण जाम लग गया है। 



दरअसल, मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी सुर्खियों में है। 25 नवंबर को होने वाली इस शादी को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। 



नदवां गांव में करीब 10 एकड़ जमीन पर शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मेहमानों के स्वागत से लेकर खानपान तक के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। शादी को लेकर नदवां गांव में भी भव्य तैयारियां की गई हैं।



वीवीआईपी मेहमानों के अलावा सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नदवां पहुंच रहे हैं। इस बीच मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण जाम लग गया है। सैकड़ों गाड़ियां सड़क पर फंसी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दूल्हे राजा और बाराती नदवां कैसे पहुंचेंगे? 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता