ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Anant Singh : अनंत सिंह जेल से निकलेंगे? कोर्ट में जमानत की अर्जी पर कुछ देर में सुनवाई

Anant Singh : मोकामा में हुई गोलीबारी की इस घटना में अनंत सिंह नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। पूर्व विधायक ने पिछले दिनों बाढ़ कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्समर्पण किया था। इसें बाद कोर्ट ने

Anant Singh
Anant Singh
© google
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Anant Singh : बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर गुरुवार यानी आज एमपीएमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सुनवाई होगी। इस बाबत पूर्व विधायक के वकील ने पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा-जलालपुर गांव में हुई गोलीबारी के मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह की ओर से जमानत अर्जी दायर की थी। 


जानकारी के मुताबिक, अब से थोड़ी देर में अदालत में सुनवाई के बाद इस यह साफ हो सकता है कि अनंत सिंह जेल से छूटेंगे या फिर अभी अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा। गोलीबारी की इस घटना में अनंत सिंह नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। इसके बाद अब अनंत समर्थकों की नजर कोर्ट के फैसले पर लगी हुई है कि आखिर कोर्ट इस मामले में क्या निर्णय देती है। 


मालूम हो कि, पूर्व विधायक ने पिछले दिनों बाढ़ कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्समर्पण किया था। इसें बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेते हुए उन्हें बेउर जेल भेज दिया था। साथ ही मुकदमा के अभिलेख को पटना के एमपीएमएलए की विशेष अदालत में स्थानांतरित कर दिया था। इसके बाद अब आज इस मामले की सुनवाई की जाएगी। 


यह पूरा मामला पटना जिले के मोकामा क्षेत्र स्थित पंचमहला थाना में दर्ज थाना कांड संख्या 4/2025 का है। आरोप के अनुसार, इस मामले के अभियुक्तों ने नाजायज मजमा बनाकर गोलीबारी की और हत्या का प्रयास किया। इस मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह तथा उनके प्रतिद्वन्द्वी सोनू और मोनू समेत 20 अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।


आपको बता दें कि गोलीबारी की यह घटना कुछ दिनों पहले हुई थी, जब मोकामा में अनंत सिंह के काफिले को निशाना बनाया गया था। सोनू-मोनू गिरोह ने अनंत सिंह के काफिले पर कथित तौर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थी। जबाव में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी गोलीबारी की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों पक्षों के बीच 60 से 70 गोलियां चलने का दावा किया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान 16-17 गोलियां चलीं। इस घटना में अनंत सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। पुलिस ने गोलीबारी की घटना के सिलसिले में दो संदिग्धों-सोनू और रोशन को गिरफ्तार किया है।