ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

अमीर-ए-शरियत वली रहमानी का निधन, मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया शोक

PATNA : इमारत-ए-शरिया के अमीर-ए-शरियत और पूर्व विधान पार्षद वली रहमानी का 80 साल की उम्र में आज पटना के अस्पताल में निधन हो गया. मौलाना रहमानी बीते 15 दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्

अमीर-ए-शरियत वली रहमानी का निधन, मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया शोक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इमारत-ए-शरिया के अमीर-ए-शरियत और पूर्व विधान पार्षद वली रहमानी का 80 साल की उम्र में आज पटना के अस्पताल में निधन हो गया. मौलाना रहमानी बीते 15 दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उनके पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. मौलाना रहमानी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक जताया है. 


बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले वे कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे और ठीक होने के बाद उन्होंने 18 मार्च को पटना के IGIMS में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी. आज उनके निधन के बाद उनकी डेड बॉडी को फुलवारीशरीफ के इमारत-ए-शरिया लाया गया.  


आपको बता दें कि इमारत-ए- शरिया के अमीर-ए-शरियत के साथ-साथ रहमानी 30 के फाउंडर और खानकाह रहमानी, मुंगेर के सज्जादानशीं भी थे. मौालाना रहमानी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी भी थे. अमीर-ए-शरियत मौलाना रहमानी देश ही नहीं, दुनियाभर में इस्लामी स्कॉलर के रूप में जाने जाते हैं.

टैग्स