ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आखिर-आखिर तक जेडीयू-बीजेपी में फंसा रहा सीटों को लेकर पेंच, कल गठबंधन का होगा औपचारिक एलान

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच आखिर-आखिर तक पेंच फंसा रहा. सीटों की संख्या तो तय हो गयी थी लेकिन लगभग एक दर्जन सीटों पर दावेदारी

आखिर-आखिर तक जेडीयू-बीजेपी में फंसा रहा सीटों को लेकर पेंच, कल गठबंधन का होगा औपचारिक एलान
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच आखिर-आखिर तक पेंच फंसा रहा. सीटों की संख्या तो तय हो गयी थी लेकिन लगभग एक दर्जन सीटों पर दावेदारी को लेकर दोनों पार्टियों के बीच अब तक सहमति नहीं बन पायी है. हालांकि बीजेपी ने दावा किया है कि कल एनडीए के सीट शेयरिंग का औपचारिक एलान हो जायेगा.


दोनों पार्टियों के बीच कई सीटों पर विवाद
दरअसल बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों की संख्या दो दिन पहले ही तय हो गयी थी. 122-121 का फार्मूला तय हो गया था. लेकिन कौन सी सीट किसके पास जायेगी इसको लेकर पूरी सहमति नहीं बन पायी थी. जानकार सूत्र बता रहे हैं कि एक दर्जन से ज्यादा सीटें ऐसी हैं, जिन पर दोनों पार्टियों ने अपना दावा ठोंक रखा है.


सूत्रों के मुताबिक सोमवार को भी दोनो पार्टियों के नेताओं के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लगातार बात होती रही. देर शाम तक कुछ सीटों पर बात बनीं लेकिन कई सीट ऐसी है जिस पर अभी तक सहमति नहीं बन पायी है. लिहाजा अब तक मामला फंसा हुआ था.


सोमवार की सुबह से ही जेडीयू ने पहले चरण के चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों के अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया था. उधर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को फोन पर नामांकन के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया. लेकिन पहले चरण की आधे दर्जन से ज्यादा सीट ऐसी थी जिस पर न जेडीयू ने सिंबल दिया और ना ही बीजेपी ने किसी को नामांकन की तैयारी करने कहा. वे ऐसी सीटें है जिन पर अभी तक विवाद बना हुआ है. हालांकि सोमवार की शाम तक आधा दर्जन सीट पर सहमति बन गयी.


कल हो सकता है औपचारिक एलान
उधर बीजेपी ने कहा है कि कल तक सारा मामला सुलझा लिया जायेगा और कल ही साझा प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन का औपचारिक एलान कर दिया जायेगा. बीजेपी नेता और राज्य सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट शेयरिग की प्रक्रिया पूरी होने पर है. कल दोनों पार्टियों के नेता साथ बैठकर गठबंधन का औपचारिक एलान कर देंगे. 

टैग्स