ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

अजित शर्मा चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, मो० अफाक आलम होंगे उप नेता

PATNA : राजधानी पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष के नेतृत्व में चल रही विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है. कांग्रेस के विधायकों ने सर्वसम्मति से भागलपुर सीट से

अजित शर्मा चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, मो० अफाक आलम होंगे उप नेता
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष के नेतृत्व में चल रही विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है. कांग्रेस के विधायकों ने सर्वसम्मति से भागलपुर सीट से विजयी अजित शर्मा को कांग्रेस पार्टी के विधायक दल का नेता चुना है. कांग्रेस पार्टी के आलाकमान के निर्देश के अनुसार विधायकों के साथ चर्चा की गई और फिर अजित शर्मा के नाम पर फाइनल मुहर लगी.


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि विधायक दल की बैठक में सबकी सहमति से यह फैसला लिया गया कि अजित शर्मा कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता होंगे. इसके आलावा एमएलए मो० अफाक आलम कांग्रेस के विधायक दल के उप नेता होंगे. इसके साथ ही राजेश कुमार राम को मुख्य सचेतक बनाया गया है.


उन्होंने बताया कि पार्टी के इस बैठक में कुल 17 विधायक मौजूद थे. इसके आलावा 2 अन्य विधायकों से भी फोन पर बातचीत कर उनकी सहमती ली गई, जो स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए. सीएम बघेल ने आगे जानकारी दी कि छत्रपति यादव और प्रतिमा कुमारी दास को उप सचेकत बनाया गया है. विधायक आनंद शंकर विधायक दल के कोषाध्यक्ष बनाया गया. 


बिहार कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता नियुक्त होने पर अजीत शर्मा ने कहा कि मैं सोनिया गांधी जी को और राहुल गांधी जी को धन्यवाद देता हूं. मैं बिहार की जनता के लिए विकास का काम करूंगा. मैं सदन में कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करूंगा."