ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

अग्रणी होम्स ने फ्लैट बुकिंग के नाम पर पैसा लेकर लोगों को फंसाया, कंपनी के एमडी और निदेशक पर रेरा ने कसी नकेल

PATNA : पटना में लोगों को सपनों का आशियाना देने का दावा करने वाली अग्रणी होम्स पर रेरा ने नकेल कस दी है। अग्रणी होम्स ने सैकड़ों खरीदारों से प्रोजेक्ट में पैसा लेकर उन्हें अब तक फ्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में लोगों को सपनों का आशियाना देने का दावा करने वाली अग्रणी होम्स पर रेरा ने नकेल कस दी है। अग्रणी होम्स ने सैकड़ों खरीदारों से प्रोजेक्ट में पैसा लेकर उन्हें अब तक फ्लैट नहीं दिया है। अग्रणी होम्स के खिलाफ खरीददारों के लगभग साढे चार सौ से ज्यादा शिकायतें आई हैं। जिसके बाद रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी रेरा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अग्रणी होम्स को 14 करोड़ रुपये जमा कराने का आदेश दिया है। 


इतना ही नहीं रेरा में अग्रणी होम्स के एमडी और डायरेक्टर का पासपोर्ट जमा कराने का आदेश भी दिया है। अग्रणी होम्स की तरफ से पटना के पाटलिपुत्र में बेची गई जमीन की पूरी राशि रेरा के खाते में जमा करानी होगी। अग्रणी होम्स के खिलाफ मिली शिकायतों पर सुनवाई के दौरान रेरा के बेंच ने कंपनी के रवैए पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अगली सुनवाई में उसके निदेशक और एमडी को हाजिर होने का आदेश दिया है। रेरा के अध्यक्ष अफजल अमानुल्लाह ने बताया है कि आदेश के बावजूद अग्रणी होम्स शिकायतकर्ताओं का पैसा लौटाने में टालमटोल कर रहा है, जिसके बाद यह सख्त आदेश दिए गए हैं।


दरअसल अग्रणी होम्स 25 से ज्यादा प्रोजेक्ट में पैसा लगा चुके साढ़े चार सौ से ज्यादा खरीददारों को अब तक फ्लैट नहीं दे सका है। तय समय सीमा खत्म होने के बावजूद फ्लैट नहीं देने के बाद खरीददारों ने रेरा में शिकायत की थी जिसके बाद अग्रणी होम्स को खरीददारों की तरफ से जमा कराई गई बुकिंग राशि लौटाने का आदेश दिया गया था लेकिन अग्रणी होम्स रेरा के आदेश को नहीं मान रहा था। रेरा ने इसी मामले में कार्रवाई की है।