ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

अगले 48 घंटों में बिहार के 34 जिलों में कहर ढ़ा सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिये कहां मच सकती है तबाही

<strong

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA :  बिहार के 34 जिलों में अगले 48 घंटे में बारिश कहर बरपा सकती है. इन जिलों में एक दिन में 2100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. यानि सरकार को कहा है कि वो तत्काल में हरकत में आये. उधर सरकार ने लोगों से घबराने को नहीं कहा है. 

मौसम विभाग का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने कल यानि 28 सितंबर को बिहार के 14 जिलों में भीषणतम यानि एक्सट्रिमली हेवी रेनफॉल का रेड अलर्ट जारी किया है. 28 सितंबर को पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधेपुरा और सहरसा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कल भीषणतम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक यहां 21 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश की आशंका है. वहीं इसके अलावा 20 और जिलों में भीषण बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, बांका, भागलपुर, भोजपुर और बक्सर में 28 सितंबर को भीषण से भीषणतम (HEAVY TO VERY HEAVY) बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा कल मुंगेर, जमुई, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, अरवल, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में भीषण बारिश (HEAVY RAINFALL) होने की भविष्यवाणी की गयी है.
अगले 48 घंटों में बिहार के 34 जिलों में कहर ढ़ा सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिये कहां मच सकती है तबाही


29 सितंबर को भी कहर बरपायेगी बारिश
मौसम विभाग ने 29 सितंबर यानि रविवार को भी बिहार के 13 जिलों में भीषण बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है वहां भीषणतम (EXTREMLY HEAVY) बारिश के कहर की आशंका है. उन जिलों में मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, बांका, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर और खगडिया है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक इन जिलों में एक दिन में 2100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है. इतनी जोरदार बारिश कहीं भी तबाही मचा सकती है.


परसों 12 और जिलों में भीषण बारिश की भविष्यवाणी
इन 13 जिलों के अलावा मौसम विभाग ने 12 और जिलों में भीषण बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली में भीषण बारिश हो सकती है. वहीं, मुंगेर, सारण, सिवान, बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर और जमुई में भी जोरदार बारिश हो सकती है. ये भविष्यवाणी 29 सितंबर के लिए की गयी है. IMD ने आज शाम जारी किये गये बुलेटिन में ये जानकारी दी है.
अगले 48 घंटों में बिहार के 34 जिलों में कहर ढ़ा सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिये कहां मच सकती है तबाही


सरकार ने कहा-लोग घबरायें नहीं
उधर, राज्य सरकार ने लोगों से नहीं घबराने को कहा है. सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग में 24 घंटे का कंट्रोल रूम काम करने में लगा है. खतरे वाले सभी जिलों पर लगातार नजर रखी जा रही है. वहीं, पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने भी ट्वीट कर पूर्णिया के लोगों से घबराने को नहीं कहा है. राहुल कुमार ने कहा है कि प्रशासन मुस्तैद है और किसी भी स्थिति से निपटने की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.



संबंधित खबरें