ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद बिहार सरकार ने 7 दिनों के लिए घोषित किया राजकीय शोक, केंद्रीय कैबिनेट में भी शोक प्रस्ताव पारित

PATNA : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। दिल्ली AIIMS में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को घर लाया गया है। जहां पूर्व पीएम केअंतिम दर्शन के लिए लो

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद बिहार सरकार ने 7 दिनों के लिए घोषित किया राजकीय शोक, केंद्रीय कैबिनेट में भी शोक प्रस्ताव पारित
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। दिल्ली AIIMS में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को घर लाया गया है। जहां पूर्व पीएम केअंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। उनकी एक बेटी अमेरिका से आ रही हैं, जिनका इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद अब इनके निधन को लेकर बिहार सरकार के तरफ से भी 07 दिनों तक राजकीय शोक घोषित कर दिया है। 


बिहार सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राजकीय शोक को लेकर जो पत्र जारी किया है उसमें कहा गया है कि अपार शोकातुरता के साथ सूचित करना है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संवाद सं०-3/2/2024-Public दिनांक-26.12.2024 से प्राप्त सूचना के अनुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह का निधन एम्स, नई दिल्ली में दिनांक 26.12.2024 को हो गया है। 


दुःखद संवेदना के इस क्षण में तद्नुसार राज्य सरकार द्वारा स्व० डॉ० मनमोहन सिंह के सम्मान में दिनांक 26.12.2024 से 01.01.2025 तक (कुल सात दिनों का) राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय शोक की अवधि में राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा, जहां  नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस अवधि में कोई राजकीय समारोह एवं सरकारी मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। 


सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मनमोहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। शनिवार को पूर्व पीएम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली में देश भर से नेता पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा रहा है की बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली जाएंगे।