ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़

क्या आधी रात को अपनी दुल्हन के साथ पटना आ गये तेजस्वी, चर्चा है तेज

PATNA : दिल्ली में शादी करने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव अब गुपचुप तरीके से पटना पहुंच गये हैं क्या ? तेजस्वी यादव की शादी की खबरें मीडिया के जरिए अचानक सबके सामने आई. शादी समारो

क्या आधी रात को अपनी दुल्हन के साथ पटना आ गये तेजस्वी, चर्चा है तेज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : दिल्ली में शादी करने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव अब गुपचुप तरीके से पटना पहुंच गये हैं क्या ? तेजस्वी यादव की शादी की खबरें मीडिया के जरिए अचानक सबके सामने आई. शादी समारोह में भी परिवार के करीबी लोग ही शामिल थे.अब जब पटना में उनका बेसब्री से इंतजार हो रहा था तो उनके गुपचुप तरीके से आधी रात को पटना पहुँचने की खबर मिली. जो जानकारी सामने आ रही है उससे पता चला है कि तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से पटना पहुंचे हैं. लेकिन अब तक परिवार की ओर से इसकी कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है.


हालांकि फर्स्ट बिहार ने जब जानकारी ली तो यह बात पक्की तौर पर मालूम पड़ी कि तेजस्वी अभी पटना नहीं आए हैं. सोशल मीडिया और चर्चाओं के कारण तेजस्वी के पटना पहुंचने की खबर उड़ी रही है. तेजस्वी यादव के आज पटना आने की संभावना है.


तेजस्वी यादव को परिवार के साथ रविवार की शाम ही पटना आना था लेकिन एयरपोर्ट से क्लीयरेंस नहीं मिलने की वजह से उनका चार्टर प्लेन पटना नहीं आ सका इस बात की चर्चा भी कल रात से है. 


तेजस्वी यादव की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दो दिन पहले ही पटना आ चुकी हैं. वह नई बहुरिया के स्वागत में जुट गई हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव के आने की कोई सूचना तो नहीं दी, लेकिन इतना जरूर कहा कि सबको मिठाई खिलायेंगी. वहीं लालू यादव के करीबी भोला यादव ने यह कहा था कि तेजस्वी यादव अपनी दुल्हन के साथ खरमास से पहले पटना आ जायेंगे.


मान्यताओं के मुताबिक, नव दंपती का आगमन खरमास शुरू होने से पहले ही कराया जाता है, इसलिए माना जा रहा है कि 13 या 14 दिसंबर को तेजस्वी पत्नी के साथ पटना आवास पहुचेंगे. 

टैग्स