ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

पटना की लाइफलाइन बनेगी ये एलिवेटेड रोड! निर्माण के लिए इन इलाकों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

पटना में एम्स से अनिसाबाद तक एलिवेटेड सड़क के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। NH 98 (अब 139) पर फुलवारी, अनिसाबाद, खगौल, एम्स रोड होते हुए औरंगाबाद-झारखंड आवाजाही सुगम होगी। कई वर्षों से लंबित इस परियोजना के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है।

elevated road
elevated road
© elevated road
User1
2 मिनट

वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे पटना के लोगों के लिए राहत की खबर है। एम्स से अनीसाबाद तक बन रहे एलिवेटेड रोड के रास्ते में आ रहे अतिक्रमण को हटाने का काम जोरों पर है। इस अभियान से जहां सड़क निर्माण में तेजी आएगी, वहीं अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।


फुलवारीशरीफ, अनीसाबाद, खगौल, एम्स रोड, भुसौला, दानापुर, नौबतपुर होते हुए औरंगाबाद और झारखंड जाने के लिए एनएच-139 को जोड़ने वाले इस मार्ग से हजारों वाहन गुजरते हैं। एलिवेटेड रोड के निर्माण से इस इलाके में यातायात सुचारू होगा और जाम से राहत मिलेगी।


प्रशासन ने सड़क किनारे अतिक्रमण को चिह्नित कर लाल निशान लगा दिए हैं। फुलवारीशरीफ शहीद भगत सिंह चौक से एम्स रोड तक दो दर्जन से अधिक मकानों के अवैध हिस्से को तोड़ा गया। इन अतिक्रमणों में नाले पर बनी सीढ़ियां, छज्जे और बालकनी शामिल हैं। जिन मकानों का बड़ा हिस्सा अतिक्रमण की जद में है, उनके मालिकों को सख्त चेतावनी दी गई है।


जहां मकान मालिकों को अपने मकान टूटने की चिंता सता रही है, वहीं आम लोगों को उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से पटना की सड़कें खुल जाएंगी और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी। 


फुलवारीशरीफ प्रखंड के सीओ सुनील कुमार ने कहा, "सरकार ने सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी है। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।" एम्स से अनीसाबाद तक एलिवेटेड रोड से न सिर्फ ट्रैफिक में आसानी होगी, बल्कि राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में भी यह अहम कदम होगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस प्रोजेक्ट को कितनी जल्दी पूरा करता है और पटना के लोगों को ट्रैफिक जाम से कब पूरी तरह मुक्ति मिलती है