ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar IPS News: बिहार के एक SP को मिला दंड, IPS अधिकारी पर 'करप्शन' के लगे थे गंभीर आरोप..

Bihar Ips News: बिहार के एक आईपीएस अधिकारी को सजा दी गई है। सारण के तत्कालीन एसपी पंकज कुमार राज को 'परिनिंदा' का दंड दिया गया है. गृह विभाग ने 2006 बैच के आईपीएस अधिक

Bihar Ips News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Ips News: बिहार के एक आईपीएस अधिकारी को सजा दी गई है। सारण के तत्कालीन एसपी पंकज कुमार राज को 'परिनिंदा' का दंड दिया गया है. गृह विभाग ने 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार राज को परीनिंदा की सजा दी है। पंकज राज वर्तमान में नागरिक सुरक्षा में एसपी सह सहायक निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं।


सारण के तत्कालीन एसपी पंकज कुमार राज के खिलाफ बालू के अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन में माफियाओं को संरक्षित करने और व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच निगरानी से कराई गई। गृह विभाग ने इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी संचालित की। गृह विभाग की कार्यवाही में IPS  अधिकारी पंकज राज पर लगे आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।


विभागीय दंड देने से पहले गृह विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग से सहमति मांगी।दंडात्मक कार्रवाई करने को लेकर गृह विभाग ने यूपीएससी के पास प्रस्ताव भेजा। संघ लोक सेवा आयोग ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ परी निंदा की सजा देने के अनुशंसा की है ।इसके बाद गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता