ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

अभिषेक झा ने तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले- लोकलुभावन वादे कर रहे नेता प्रतिपक्ष

PATNA : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. इसी बीच पक्ष विपक्ष का एक दूसरे पर हमला करने का सिलसिला और भी ज्यादा तेज हो गया है. इसी कड़ी ज

अभिषेक झा ने तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले- लोकलुभावन वादे कर रहे नेता प्रतिपक्ष
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. इसी बीच पक्ष विपक्ष का एक दूसरे पर हमला करने का सिलसिला और भी ज्यादा तेज हो गया है. इसी कड़ी जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी प्रसाद यादव ने फिर एक बार फिर परिपक्वता का परिचय दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट की बैठक में पहले दस्तखत से वे 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे.


इसपर अभिषेक झा ने कहा कि 10 लाख युवाओं को नौकरी देने में प्रतिवर्ष लगभग एक लाख करोड़ का खर्च आएगा जो बिहार के कुल बजट का लगभग 50% है. तेजस्वी यादव ने इसके लिए कोई रोडमैप नहीं बताया है और कई तरह के लोकलुभावन वादे चुनाव के समय बिहार की जनता से कर रहे हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी या 10 लाख लेकर नौकरियां दी जाएंगी.


अभिषेक झा ने कहा कि बिहार की जनता समझदार है और महागठबंधन के झांसे में नहीं आने वाली है. लोगों ने जंगलराज के उस दौर को देखा है. आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को तीन चौथाई बहुमत के साथ जीत दिलाएगी और अपना आशीर्वाद देगी. 

टैग्स