ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

अब प्रखंडों का नहीं लगाना होगा चक्कर, पंचायत में हर दिन बैठेंगे तीन-तीन विभागों के अधिकारी

PATNA : ग्रामीणों को अब प्रखंडों का चक्कर नहीं लगाना होगा। शीघ्र ही उन्हें लोक सेवा केंद्रों के जरिए पंचायतों में ही जाति, आवासीय, आय और आचरण प्रमाण पत्र मिलने लगेंगे। पंचायतों के

अब प्रखंडों का नहीं लगाना होगा चक्कर, पंचायत में हर दिन बैठेंगे तीन-तीन विभागों के अधिकारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : ग्रामीणों को अब प्रखंडों का चक्कर नहीं लगाना होगा। शीघ्र ही उन्हें लोक सेवा केंद्रों के जरिए पंचायतों में ही जाति, आवासीय, आय और आचरण प्रमाण पत्र मिलने लगेंगे। पंचायतों के लिए एक-एक लेखापाल एवं आइटी सहायकों की नियुक्तियां होंगी। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेल्ट्रान को नियुक्ति प्रक्रिया की जिम्मेदारी दी जाएगी। 


शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंचायती राज विभाग के एक साल के कामकाज का ब्योरा दे रहे पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पंचायत सरकार को अप्रैल से जमीन पर उतारने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी विभागों से समन्वय कर व्यवस्था की जा रही है कि हर पंचायत में प्रतिदिन कम से कम तीन विभागों के अधिकारियों के बैठने का शेड्यूल बने, ताकि ग्रामीणों की परेशानी पंचायत स्तर पर ही दूर हो सके। 


इसके लिए विभागों से नोडल पदाधिकारियों के नाम भी मांगे गये हैं। उन्होंने बताया कि 2200 से अधिक पंचायत सरकार भवन पूरे हो चुके हैं। वर्ष 2024 तक सभी पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूरा कर लिये जाने की योजना है। वर्तमान में जिन पंचायतों का भवन तैयार नहीं है, वहां पर स्थानीय सामुदायिक भवनों में इसे संचालित किया जायेगा।


इसके अलावा पंचायतों में स्थापित आरटीपीएस काउंटरों (लोक सेवाओं का अधिकार कानून) को नियमित रूप से बेहतर रूप से संचालन को लेकर और एक-एक लेखापाल एवं आइटी सहायकों की नियुक्तियां होंगी। हर पंचायत में लोक सेवा केंद्र का हर हाल में नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि विधान परिषद चुनाव में पंच-सरपंचों को मताधिकार मिलनी चाहिए। हमने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। सम्राट चौधरी ने पंचायतों के विकास के लिए केंद्र से मिलने वाले 25 हजार करोड़ रुपये की उपलब्धियां भी गिनाई।

टैग्स