ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

अब फैसले का इंतजार...LJP संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू

PATNA : एनडीए में भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे की बात फाइनल हो जाने के बाद आज सबकी निगाहें लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के ऊपर टिकी हैं. दिल्ली मे

अब फैसले का इंतजार...LJP संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  एनडीए में भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे की बात फाइनल हो जाने के बाद आज सबकी निगाहें लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के ऊपर टिकी हैं. दिल्ली में लोजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू हो गई है. उम्मीद की जा रही है कि एनडीए में रहने या बाहर जाने पर फैसला आज हो जायेगा.


आपको बता दें कि लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक शनिवार को ही होने वाली थी. लेकिन केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से स्थगित कर दी गई थी. क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बैठक से पहले ही अस्पताल के लिए रवाना हो गए थे. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक नेताओं ने चिराग पासवान को फोन करके रामविलास पासवान के सेहत की जानकारी ली है.


उधर दूसरी ओर, सीटों के बंटवारे पर आखिरकार जेडीयू और बीजेपी के सीटों के बंटवारे पर बात बन गयी है. दोनों पार्टियों के बीच आधी-आधी सीटों पर बंटवारे पर सहमति बन गयी है. बीजेपी से ज्यादा सीट लेने पर अड़े नीतीश कुमार को आखिरकार जिद छोड़नी ही पडी है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी के लिए पांच सीटें छोड़ी गयी है. बाकि सीटों पर जेडीयू-बीजेपी के बीच आधा-आधा बंटवारा होगा.


बीजेपी सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक लोकसभा चुनाव की ही तर्ज पर दोनों पार्टियों के बीच आधी-आधी सीटों पर बंटवारे की सहमति बनी है. जीतन राम मांझी के नाम पर पांच सीट छोडी गयी है. वे सीटें जेडीयू के खाते में दिखायी जायेंगी. इसके बाद की बाकी बची सीट पर आधा-आधा बंटवारा हुआ है.


बीजेपी सूत्रों के मुताबिक तालमेल में आंकडा 119-119 औऱ पांच सीटों का है. यानि बीजेपी-जेडीयू 119-119 और जीतन राम मांझी-पांच जीतन राम मांझी की पांच सीटों को जेडीयू के हिस्से में जोड़ दिया जाये तो आंकडा इस तरह हो जायेगा. जेडीयू को 124 और बीजेपी को 119. कहने को बीजेपी को अपने हिस्से से लोजपा को सीटें देनी थी. लेकिन ये साफ है कि लोजपा बीजेपी-जेडीयू के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी. लिहाजा जेडीयू बीजेपी बराबर बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी.


भाजपा और जेडीयू के बीच सहमति बनने के बाद अब हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आज बैठक के बाद चिराग पासवान आखिरकार कौन सा बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं. हालांकि जिस तरीके से चिराग पासवान और उनकी पार्टी लगातार सीएम नीतीश की कार्यशैली पर सवाल उठाती रही है. उससे ऐसा माना जा रहा है कि चिराग किसी भी हाल में जेडीयू के साथ चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि चिराग 143 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेंगे, जिसका एलान वह पहले कर चुके हैं.

टैग्स