ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार : हर माह देना होगा नल-जल योजना के पानी का बिल, नहीं भरने पर कटेगा कनेक्शन

PATNA : अब नल जल योजना के तहत मिलने वाले पानी का बिल हर महीने देना होगा. इसके लिए 30 रुपया प्रति परिवार हर माह देने चार्ज लेने की तैयारी शुरू हो गई है. इसे लेकर पंचायती राज वि

बिहार :  हर माह देना होगा नल-जल योजना के पानी का बिल, नहीं भरने पर कटेगा कनेक्शन
Anamika
2 मिनट

PATNA : अब नल जल योजना के तहत मिलने वाले पानी का बिल हर महीने देना होगा. इसके लिए 30 रुपया प्रति परिवार हर माह देने चार्ज लेने की तैयारी शुरू हो गई है. इसे लेकर पंचायती राज विभाग औऱ पीएचइडी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है. अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट में ले जाया जाएगा और पास होते ही चार्ज की वसूली की जाएगी.

 बता दें कि आम लोगों से ली जाने वाली राशि को वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में जमा किया जायेगा. इसकी पूरी निगरानी विभागीय स्तर पर होगी. अगर नल-जल योजना के उपभोक्ता मासिक शुल्क नहीं देंगे तो उस स्थिति में उन्हें नोटिस दिया जायेगा. अगर उसके बाद भी लाभुक मासिक उपभोक्ता शुल्क नहीं देता है, तो वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति द्वारा पानी कनेक्शन को काटने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया जायेगा. नोटिस का समय पूरा होने पर भी शुल्क जमा नहीं किया जायेगा, तब हाउस कनेक्शन को काटा जायेगा.

सभी वार्ड में लाभुकों से जो शुल्क लिया जायेगा, उसकी कलेक्शन रजिस्टर होगी. यहां हर माह सभी लाभुक के द्वारा दी गयी राशि का ब्योरा व उनका हस्ताक्षर होगा. पैसा लेते वक्त लाभुक से फीडबैक भी लेना होगा, ताकि उन्हें हो रहे परेशानियों को दूर किया जा रहे. इसके लिए वार्ड में लॉग बुक, आगंतुक पंजी और शिकायत पंजी रहेगी. 

जलापूर्ति योजना के निरीक्षण के दौरान पायी गयी त्रुटियों एवं शिकायतों का ब्योरा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति, तकनीकी सहायक एवं विभाग के निगरानी सेल को देंगे. पानी की शुद्धता की जांच नियमित हर माह कराना अनिवार्य होगा.