ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

PATNA NEWS: आयुष्मान कार्ड के लिए 23 सितंबर से चलेगा विशेष अभियान, राशन डीलर के यहां 3 दिन लगेगा शिविर

PATNA: यदि अभी तक आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो इसे बनवा लें। क्योंकि पटना में सोमवार 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक कैंप लगने वाला है। जहां जाकर आप अपना आयुष्मान कार्ड ब

PATNA NEWS: आयुष्मान कार्ड के लिए 23 सितंबर से चलेगा विशेष अभियान, राशन डीलर के यहां 3 दिन लगेगा शिविर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: यदि अभी तक आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो इसे बनवा लें। क्योंकि पटना में सोमवार 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक कैंप लगने वाला है। जहां जाकर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। यह कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों का बनाया जाएगा। जन वितरण प्रणाली की सभी दुकानों पर कल से शिविर लगाया जाएगा। जहां राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर जाना होगा। राशन डीलर की दुकान पर बैठे कर्मी आपका डिटेल ऑनलाइन भरेंगे जिसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।  


पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान शत-प्रतिशत योग्य लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश SDO और BDO को दिया गया है। इसे लेकर राशन दुकानों पर शिविर लगाया जाएगा जहां कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। लाभार्थियों को शिविर में आकर आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील की गयी है। 


बता दें कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को प्रति वर्ष हरेक परिवार को 5 लाख का निशुल्क चिकित्सा लाभ मिलता है। आयुष्मान कार्ड सिर्फ राशन कार्ड धारियों का ही बनाया जा रहा है। तीन दिन के लिए फिर से इसे बनाने का काम शुरू किया गया है। 23 से 25 सितंबर से तक इसे बनाने का काम चलेगा। यदि किसी लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है तो वो अपने-अपने डीलर के यहां पहुंचकर जल्द से जल्द इसे बना लें और इस योजना का लाभ उठाएं।  

टैग्स